सनसनी: बलजिंदर बिट्टू ने सामने में बैठी हुई मेयर व पार्षदों को दी चेतावानी

0
1145
संजीव शर्मा
चंडीगढ़ 23 फ़रवरी 2020,  फेडरेशन ऑफ सैक्टर्स वेल्फेयर एसोसिएशंस ऑफ चंडीगढ़ (फाॅस्वेक) की मासिक बैठक सैक्टर 44 के कम्युनिटी सेंटर में आयोजित हुई। फाॅस्वेक के चेयरमैन बलजिंदर सिंह बिट्टू ने चेतावनी देते हुए मेयर राजबाला व पार्षदों को कहा कि पानी की कीमतों में बढ़ोतरी का प्रयास नाजायज है. उनका हाल भी दिल्ली चुनाव वाला हाल होगा। उन्होंने प्रश्न उठाया कि जब दिल्ली में पानी लोगों को मुफ्त दिया जा सकता है तो चंडीगढ़ में क्यों नहीं? उन्होंने नगर निगम के सभी पार्षदों को चेतावनी दी की यदि समय रहते यह गलती नहीं सुधारी गई तो आने वाले नगर निगम के चुनावों में जनता उन्हें सबक सिखाएगी।

फाॅस्वेक के मुख्य प्रवक्ता और सैक्टर 38 वैस्ट आर.डब्ल्यू.ए. के अध्यक्ष पंकज गुप्ता ने चंडीगढ़ में अवैध रूप से घरों में चल रहे पी.जी. का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि यदि चंडीगढ़ प्रशासन ने सही समय पर इस अवैध कारोबार को रोकने के लिए कड़े कदम उठाए होते तो सैक्टर 32 में हुए हादसे को टाला जा सकता था जिसमें आग लगने की वजह से तीन मासूम बच्चियां मारी गईं और अन्य दो गंभीर रूप से घायल हुईं। सभी सदस्यों ने इस हादसे में मरने वाली निर्दोष बच्चियों रिया, मुस्कान और पाक्षी को 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि भेंट की।

हाउस होल्डर्स वेल्फेयर एसोसिएशन, सैक्टर 8 के प्रधान आर.एस. गिल ने चंडीगढ़ में दिन प्रति-दिन बढ़ रही आवारा कुत्तों की समस्या और इस संबंध में नगर निगम की उदासीनता पर अपने विचार रखे। फाॅस्वेक के मुख्य सलाहकार के.एस. पंछी ने कहा की नगर निगम और प्रशासन अब प्रॉपर्टी टैक्स बढ़ाने की तैयारी कर रहा है जो अनुचित है। चंडीगढ़ को स्मार्ट सिटी बनाने के नाम पर लोगों पर अनावश्यक कर लगाए जा रहे हैं। सलाहकार के.एस. चौधरी ने डंपिंग ग्राउंड से उठते प्रदूषण और बदबू को लेकर कहा कि इसे रोकने के नगर निगम के सभी दावे खोखले सिद्ध हुए हैं।

सोशल वेलफेयर सोसाइटी, सैक्टर 18 के उप प्रधान एच.एस. सारों ने कहा कि नगर निगम द्वारा बनाई गई वार्ड कमेटियों का क्या औचित्य है जब उनकी मीटिंग्स ही नहीं होतीं। उन्होंने कहा कि वेल्फेयर एसोसिएशन को मीटिंग के लिए काउंसलर की लिखित अनुमति के बिना कम्युनिटी सेंटर को प्रयोग करने नहीं दिया जाता जो कि गलत है। सैक्टर 38 वैस्ट रेजिडेंट्स यूनाइटेड फ्रंट के सलाहकार एस.के. बुद्धिराजा ने कहा की चंडीगढ़ में साफ सफाई की दशा बहुत खराब है और जगह-जगह कूड़े-करकट के ढेर देखे जा सकते हैं। सैक्टर 39 आर.डब्ल्यू.ए. के अध्यक्ष अमरदीप सिंह ने कहा कि दिल्ली पैटर्न पर चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड को लोगों द्वारा जरूरत के हिसाब से किए गए बदलाव रेगुलर किए जाने चाहिएं और इस संबंध में ‘वन टाइम एमनेस्टी’ का फार्मूला लागू किया जाना चाहिए। लोगों को बेवजह नोटिस भेजकर परेशान न किया जाए।
सिटीजन एसोसिएशन, सैक्टर 21 के वरिष्ठ उप-प्रधान ए.एस. भाटिया और आर.डब्ल्यू.ए., सैक्टर 20 के वरिष्ठ उप-प्रधान के.एस. सिंघल ने कहा कि जब से नगर निगम बना है चंडीगढ़ में समस्याएं और बढ़ी हैं। बेहतर होगा कि नगर निगम को बंद ही कर दिया जाए। सैक्टर 47 आर.डब्ल्यू.ए. के प्रधान ए.एस. माकन ने कहा कि उनके सैक्टर के पार्कों में घूमती हुई गायें और अन्य पशु आम देखे जा सकते हैं। आर.डब्ल्यू.ए. (डुप्लेक्स हाउसेस), मनीमाजरा के अध्यक्ष के.एल. अग्रवाल ने कहा कि स्मार्ट सिटी के नाम पर जो पैसा केंद्र भेज रहा है उसका प्रयोग शहर के विकास के लिए नहीं किया जा रहा है। सिटीजन एसोसिएशन, सैक्टर 21 के महा-सचिव प्रदीप चोपड़ा ने कहा कि चंडीगढ़ में स्ट्रीट वेंडर्स एक्ट को सही ढंग से लागू नहीं किया गया, जिसकी वजह से न केवल वेंडर्स बल्कि लोगों को भी भारी परेशानी हो रही है।
आर.डब्ल्यू.ए., सैक्टर 22 के अध्यक्ष राजेंद्र मोहन कश्यप ने कहा कि जिन सड़कों पर ट्रैफिक अधिक है वहां अंडर पास बनाए जाने चाहियें। ई.डब्ल्यू.एस. रेजिडेंशियल वेल्फेयर सोसाइटी, सैक्टर 26-ई के महासचिव संजीव शुक्ला के अनुसार उनके सैक्टर में जो जगह कम्युनिटी सेंटर के लिए निर्धारित की गई है, वहां कम्युनिटी सेंटर शीघ्र ही बनाया जाना चाहिए। वेल्फेयर एसोसिएशन, सैक्टर 40-बी के अध्यक्ष जिंदर पाल स्वान ने मेयर राजबाला मलिक के सम्मुख एक मधुर लोक गीत की प्रस्तुति भी दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here