भाजपा व कांग्रेस आमने सामने, दोनों ही पार्टियां उतरीं सड़कों पर, किया प्रदर्शन

0
369

कुमार मधुकर 
चंडीगढ़ 28 जुलाई 2022। भारत की राष्ट्रपति महामहिम द्रोपदी मुर्मू के बारे कांग्रेस सांसद द्वारा अभद्र टिप्पणी किए जाने उन्हें राष्ट्रपत्नी कह कर  सम्बोधन किये जाने के  विरोध में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज पूरे देश मे कांग्रेस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया।  इसी कड़ी में चंडीगढ़ भाजपा द्वारा भी विरोध प्रदर्शन किया गया। उक्त जानकारी देते हुए भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कैलाश चन्द जैन ने बताया कि बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता  सेक्टर 33 स्थित भाजपा कार्यालय में एकत्रित हुए व कांग्रेस विरोधी नारेबाजी की तत्पश्चात भाजपा प्रदेश महामंत्री रामवीर भट्टी व मेयर सरबजीत कौर ढिल्लों के नेतृत्व में  सेक्टर 35 स्थित कांग्रेस कार्यालय की तरफ कूच किया। रास्ते में सेक्टर 34 में आकाशवाणी भवन के पास पुलिस द्वारा रोके जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा वहाँ जम कर नारेबाजी की व कांग्रेस को इस कुकृत्य के लिए कोसा।Congress Party Workers

इस अवसर पर भाजपा नेताओ रामवीर भट्टी, मेयर सरबजीत कौर,उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह बबला, पूर्व मेयर आशा जसवाल,रवि कांत शर्मा, सीनियर डिप्टी मेयर दलीप शर्मा,अनिल दुबे, शक्ति प्रकाश देवशाली,  जिलाध्यक्ष नरेश पांचाल, मनीष भसीन  आदि नेताओं ने  कार्यकर्ताओं को  संबोधित किया। इन नेताओं का कहना था कि देश के  राष्ट्रपति देश का सर्वोच्च संवैधानिक पद होता है राष्ट्रपति पद की गरिमा बरकरार रखना व उसका सम्मान करना  हर भारतीय की जिम्मेदारी है लेकिन इसके विपरीत कांग्रेस के एक सांसद ने महामहिम राष्ट्रपति पर अभद्र टिप्पणी की है और उन्हें राष्ट्रपत्नी कहकर संबोधित किया है इससे स्पष्ठ होता है कि  कांग्रेस पार्टी को यह हजम नहीं हो रहा है कि राष्ट्रपति जैसे उच्चतम संवैधानिक पद पर  एक आम आदिवासी महिला आसीन हो गयी  है । कांग्रेस के सांसद ने  उनका सीधे तौर पर अपमान किया है और यह अपमान केवल राष्ट्रपति पद का नही बल्कि पूरे देश का अपमान है।इसके अलवा पूरी नारी जाति, आदिवासी समाज, गरीब व दबे कुचले समाज का अपमान है। इसके लिए सोनिया गांधी सहित पूरी कांग्रेस को देश से माफ़ी मांगनी चाहिए। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता, डिप्टी मेयर अनूप गुप्ता, पार्षद मनोज सोनकर, हरजीत सिंह, गुरचरण सिंह काला, कनवर राणा, प्रदेश पदाधिकारी तजिंदर सिंह सारा, कैलाश चन्द जैन , देवी सिंह, के अलावा सभी प्रदेश पदाधिकारी, जिला व मोर्चा कार्यकर्ता, मंडल अध्यक्ष, कार्यकर्ताओ सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस अवसर पर महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने विशेष रूप से अपनी उपस्थिति दर्ज करवा कर महिलाओं के प्रति कांग्रेस की घटिया सोच के प्रति रोष प्रकट किया। मंत्री स्मृति ईरानी द्वारा सोनिया गांधी के प्रति अभद्र भाषा पर भड़के कांग्रेसी 

चण्डीगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष हरमोहिंदर सिंह लकी के नेतृत्व में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने संसद में भाजपा की एक मंत्री स्मृति ईरानी द्वारा सोनिया गांधी के प्रति अभद्र एवं शर्मनाक व्यवहार करने को लेकर भारी विरोध प्रकट किया। उन्होंने कहा कि मंत्री का गलत व्यवहार दुनिया में भारतीय महिलाओं की सौम्य छवि को बदनाम करने के लिए पर्याप्त है। चंडीगढ़ कांग्रेस ने स्मृति ईरानी के अनियंत्रित और गुंडों जैसे व्यवहार की कड़ी निंदा की है, जब वह अकारण  सोनिया गांधी पर अभद्र भाषा में चिल्लाई जब सोनिया गांधी लोकसभा के भीतर एक अन्य महिला सांसद के साथ बात कर रहीं थीं। हरमोहिंदर सिंह लकी ने भाजपा द्वारा कांग्रेसी सांसद अधीर रंजन चौधरी की अनुचित आलोचना करने की भी निंदा की, उन्होंने अनजाने में हिन्दी भाषा का ज्ञान कम होने के कारण भारत के राष्ट्रपति के पदनाम को बोलने में गलती कर दी। अपनी जुबान फिसलने का एहसास होते ही चौधरी ने अनजाने में हुई गलती के लिए तुरंत माफी मांग ली थी। भाजपा सांसद की इस गलती को देश में बढ़ती कीमतों और बिगड़ती आर्थिक स्थिति से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए तूल दे रही है. किसी भी कीमत पर भाजपा देश के सामने खड़े गंभीर मुद्दों पर बहस नहीं होने देना चाहती, जो निंदनीय है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here