वार्ड-4 से कांग्रेस उम्मीदवार जन्नत जहां की भारी भीड़ से बौखलाई भाजपा, बाधा डालने की कोशिश!

0
560

चंडीगढ़ 20 DEC 2021। वार्ड नम्बर-4 में कांग्रेस पार्टी को मिल रहे जबरदस्त जनसमर्थन और सभा में जुट रही भारी भीड़ से स्थानीय भाजपा पूरी तरह से बौखला गई है। सोमवार को इंदिरा कालोनी मार्केट में कांग्रेस पार्टी की ओर से आयोजित एक सभा में बाधा डालने के लिए भाजपा के मुट्ठी भर कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। इसके विरोध में सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता भी भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे। देखते ही देखते स्थिति तनावपूर्ण हो गई। आखिरकार मौके पर मुस्तैद पुलिस ने भाजपा कार्यकर्तओं को मौके से खदेड़ दिया।

इस बीच जनसभा को कांग्रेस के बड़े नेता पवन कुमार बंसल, हरीश चौधरी, पंजाब कैबिनेट मंत्री डॉ. राजकुमार वेरका, महिंदर सिंह केपी, राजिंदर राणा के अलावा कांग्रेस के कई बड़े नेताओं ने इंदिरा कॉलोनी में आयोजित सभा को संबोधित किया। इन नेताओं ने कहा कि भारी मतों से वार्ड-4 की कांग्रेस उम्मीदवार जन्नत जहां उर्फ नैना चौधरी को जिताएं। इन नेताओं ने आज ही मंच से यह घोषणा कर दी कि अगला मेयर जन्नत जहां ही होंगी।

पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल सहित मंच पर मौजूद नेताओं ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा ने चंडीगढ़ शहर को ही नहीं, बल्कि इस देश को भी बर्बाद करके छोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि सेग्रीगेशन के नाम पर पैसा बर्बाद किया है। छोटे-छोटे डिब्बे दे दिए गए। करोड़ों रुपए खर्च किया गया। शहर को नरक बना दिया गया। चंडीगढ़ के साथ लगातार सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। यही कारण है कि चंडीगढ़ स्वच्छता सर्वेक्षण में 66 वें नंबर पर चला गया। ओडीएफ के लिए जो टायलेट लगाई वह थर्ड क्लास थी। चंडीगढ़ गंदगी का शहर बन गया। सिटी अब ब्यूटीफूल बिककुल नहीं रहा।इन नेताओं ने कहा कि दिल्ली फाइनेंस कमीशन के हिसाब से 1200 करोड़ मिलने चाहिए, लेकिन 564 करोड़ ही मिल रहे हैं। सरकार अनदेखी कर रही है। टैक्स का बोझ लाद दिया और बजट में कटौती कर दी गई। जनसभा को जन्नत जहां ने भी सम्बोधित किया, उन्होंने कहा पार्षद बनने पर वार्ड-4 को जन्नत बना देंगे। सभी मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here