कुमार मधुकर
चंडीगढ़, 7 जनवरी 2026: विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आम आदमी पार्टी (AAP) की ओर से गठबंधन तोड़ने का हालिया बयान किसी सुनियोजित ‘गेम प्लान’ का हिस्सा हो सकता है। सूत्रों का कहना है कि यह रणनीति कांग्रेस पार्टी के कुछ नेताओं के मुंह पर ताला लगाने के लिए अपनाई गई है, ताकि AAP पर सीधा हमला न कर सके।
सूत्र ने नाम न छापने की शर्त पर बताया, “कांग्रेस के कुछ नेताओं ने खुले तौर पर AAP के खिलाफ बयानबाजी शुरू कर दी थी। AAP ने इसे काउंटर करने के लिए ऐसा बयान जारी किया, जिससे इन नेताओं को चुप कराया जा सके और गठबंधन की असली ताकत बरकरार रहे। “राजनीतिक जानकारों की रणनीतिक चाल: राजनीतिक विश्लेषक मानते हैं कि हालिया बयान यह ‘डैमेज कंट्रोल’ का हिस्सा है। सूत्रों का यह भी दावा है कि अभी चंडीगढ़ में गठबंधन बरकरार है। आज दोनों ही पार्टियों की गुप्त मीटिंग होने वाली ऐसा बताया जा रहा है।





















