चंडीगढ़ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा ने केंद्रीय बजट को ख्याली पुलाव बताया

0
816
इतिहास की सब से कम बढ़ोतरी 1% से भी कम बजट

चंडीगढ़ 1 फ़रवरी 2021. भाजपा के राज में देश फ़ॉर सेल! मोदी कहते थे देश नही बिकने दूँगा उन्होंने बजट में देश को बेचने की तरफ एक कदम और बढ़ाया है। न रोज़गार, न महंगाई से राहत की बात की है। पेट्रोल कंपनियो पर कृषि सेस का सीधा असर जनता पर होगा। LIC को बेचने की तैयारी भी सरकार ने कर दी है। कॅरोना के बाद किसी वर्ग को कोई राहत नही मिली है। इनकम टैक्स में कोई छूट नही बढाई गयी है। चण्डीगढ़ का बजट निराशावादी व दिशाहीन है। अब नगर निगम के आने वाले बजट में पैसा कम व खर्च ज्यादा होगा। अब तो लोगो की जेब से निकलेगा पैसा। चंडीगढ़वासी अब और टैक्स भरने को तैयार रहे। चण्डीगढ़ बजट में इतिहास की सब से कम बढ़ोतरी हुई है। 1% से भी कम बजट बढ़ाया गया इस से कैसे होगा शहर का विकास। मात्र 48 करोड़ ही ज़्यादा मिले।नगरनिगम बजट में कोई बढ़ोतरी नही हुई। 22 गांव नगरनिगम में आने के बाद भी मात्र मिले 500 करोड़ रुपये। इस से तो महज कर्मचारियों को तनख्वाह व अन्य सरकारी खर्चे ही पूरे हो पाएंगे। स्मार्ट सिटी के लिए सिर्फ 100 करोड़ मिले इससे आने वाले 50 वर्ष तक नही बन सकता चण्डीगढ़ स्मार्ट सिटी। शहर की जनता सांसद किरण खेर को ढूंढ रही है। जनता उनके वादों को पूछ रही है कि क्यों नही हुए पूरे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here