यूटी कर्मचारियों ने मांग दिवस पर आयोजित रैली में किया तीखे संघर्ष का ऐलान

0
455

चण्डीगढ़ 27 मई 2022 – अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी फैड़रेशन के माँग दिवस के फैसले के तहत, फैड़रेशन ऑफ यूटी इमपलाईज एण्ड वर्करज  चण्डीगढ़ द्वारा आज यहां ब्रिज मार्किट, सैक्टर 17 में विशाल रैली कर संघर्ष को तेज करने का ऐलान किया। धरने में बिजली, बागवानी, रोड़, पब्लिक हैल्थ, आई सी सी डब्लयू, एम सी मनीमाजरा हैल्थ आदि यूटी व एम सी के सैकड़ों कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। मांग दिवस रैली की अध्यक्षता फैड़रेशन के प्रधान रघबीर चन्द ने की तथा स्टेज की कार्यवाही महासचिव गोपाल दत्त जोशी ने की।

            मांग दिवस रेली के मुख्य वक्ता अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी फैड़रेशन के राष्ट्रीय प्रधान साथी सुभाष लाम्बा ने अपने संबोधन में मांग दिवस की महत्त्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि फैड़रेशन के 17वें अधिवेशन ने 27-28 मई को पूरे देश में रैलियाँ कर मांग दिवस मनाने तथा राज्य हैडक्वाटर में प्रर्दशन कर ज्ञापन देने का फैसला किया था। उसके बाद संघर्षो को तेज किया जायेगा। उन्होंने कहा कि सभी किस्म के कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने तथा पक्का होने तक बराबर काम के लिए बराबर लागू करने, पुरानी पेंशन बहाल करने, सभी सरकारी अर्द्ध सरकारी व सार्वजनिक क्षेत्रों का निजीकरण रद्द करने, राष्ट्रीय मुद्रीकरण पाइप लाईन रद्द करने आदि मांगों की प्राप्ति तक संघर्ष जारी रहेगा।

            फैड़रेशन के महासचिव गोपाल दत्त जोशी ने चण्डीगढ़ प्रशासन की निन्दा करते हुए जबरदस्ती व बिना आप्शन लिए केन्द्रीय वेतनमान लागू करने का आरोप लगाया तथा कहा कि प्रशासन व एम सी में सैकडों पोस्टें खाली पड़ी हैं उन्हें भरा नहीं जा रहा। घडियां लगाकर कर्मचारियों को बधुवा मजदूर बनाया जा रहा है। डीसी रेट में लम्बे समय से बढोतरी नहीं की जा रही। बिजली कर्मचारियों तथा डेलीवेज व वर्क चार्ज कर्मियों का वेतन जानबूझकर संशोधित नही किया जा रहा है।

            फैड़रेशन के प्रधान रघबीर चन्द ने बिजली कर्मचारियों को प्रताडित करने के प्रशासन खासकर वित्त सचिव को आडे हाथों लेते हए 23.02.2022 को हुए फैसले को लागू न करने का अरोप लगाया तथा मांग की कि 17 आउटसोर्स कर्मियों को बहाल किया जाये। संस्पैंड जूनियर इन्जीनियरों को बहाल किया जाये तथा शो-काज नोटिस व झूठे मुकद्दमें वापिस लिये जायें अन्यथा फैड़रेशन पुनः लडीवार संघर्ष शुरू करेगी। मांग दिवस रैली को सीटू के आगू कुलदीप सिंह, दिनेश प्रसाद पंजाब सबओर्डिनेट सर्विसेज फैड़रेशन के नेता एन डी तिवारी, फैड़रेशन के उपाध्यक्ष राजेन्द्र कटोच, ध्यान सिंह, हरकेश चन्द, रेखा शर्मा, बिहारी लाल, अमरीक सिंह, हरपाल सिंह, सोहन सिंह, प्रेमपाल, गुरमेल सिंह आदि ने भी संबोधित किया। रैली के बाद उपायुक्त के मार्फत प्रशासक को ज्ञापन भेजा गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here