KUMAR MADHUKAR
चंडीगढ़ 13 अगस्त 2022। यूटी इंप्लाइज हाउसिंग वेलफेयर सोसाइटी चंडीगढ़ की ओर से सेक्टर-52 में सरदार बलविंदर सिंह और डॉ.धर्मेन्द्र के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई । यह तिरंगा यात्रा से खाली पड़ी जमीन से शुरू की गई जो यूटी इंप्लाइज हाउसिंग स्कीम के फ्लैट्स बनाने के लिए रिजर्व है। पूरे जोश और हर्षोल्लास के साथ इस तिरंगा यात्रा में सैकड़ों कर्मचारियों ने भाग लिया । तिरंगा यात्रा में सभी कर्मचारियों ने आम जनता का आह्वान किया कि वो *आजादी का अमृत महोत्सव* और *हर घर तिरंगा* कैम्पेन के तहत अपने अपने घरों पर 13-08-2022 से 15-08-2022 तक तिरंगा जरूर फहराएंगे और भारत देश की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर खूब जश्न मनाएं।
पूरी तिरंगा यात्रा के दौरान सभी कर्मचारी हाथों में तिरंगा लहराते हुए भारत माता की जय , वन्दे मातरम् जैसे नारे लगा रहे थे । शहर के जिन लोगों ने भी इस तिरंगा यात्रा को देखा और भारत माता की जय के नारे सुने वो लोग भी भारत माता की जय के नारे लगाने लगे। सोसायटी के महासचिव डॉ.धर्मेंद्र ने बताया कि यह तिरंगा यात्रा सेक्टर 52 के अन्दर से होते हुए सेक्टर-43 बस स्टैंड के सामने वाली रोड से होते हुए पूरे सेक्टर-52 की परिक्रमा करते हुए वापस उसी जगह पर सम्पन्न की गई जहाँ यूटी इंप्लाइज के फ्लैट्स बनाये जाने हैं। इस तिरंगा यात्रा में सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। कई कर्मचारियों के परिवार के सदस्य भी शामिल हुए। तिरंगा हाथ में लेकर बच्चे भी पूरे जोश में नारे लगा रहे थे । चार पांच किलोमीटर की इस तिरंगा यात्रा में सैकड़ों लोगों की अगुवाई सोसाइटी के प्रधान सरदार बलविंदर सिंह और महासचिव डॉ.धर्मेन्द्र ने सोसाइटी के उपप्रधान नरेश कुमार कोहली, वरिष्ठ उपप्रधान राम प्रकाश शर्मा, जनसंपर्क सचिव रवीन्द्र कौशल, संयुक्त सचिव सुशील कुमार, सलाहकार संजय मेनन, संगठन सचिव जसपाल सिंह, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य विजय कुमार, रणबीर मान, महेन्द्र कम्बोज, जसजीत कौर, नीलम गुप्ता, राजेश कुमार, संजय रुहेला, आर बी गौड़ , अरविंद अटकान, अश्विनी , जोगिन्दर सिंह, अमित कुमार वीरेंद्र कुमार आदि साथियों के साथ की।
अन्त में सोसायटी के प्रधान सरदार बलविंदर सिंह और महासचिव डॉ.धर्मेंद्र ने भारत के प्रधानमंत्री से अपील की कि कर्मचारी जो पिछले 14 साल से अपने मकानों के लिए इंतजार कर रहे हैं उनके बिना देरी फ्लैट्स दिलाए जाएं । प्रशासन ने गृह मंत्रालय के पत्र का बहाना बनाकर फ्लैट्स के रेट इतने बढा दिए कि इन्हें आम कर्मचारी तो क्या आईएएस ऑफिसर भी नहीं ले सकते। हालांकि रेट का मामला माननीय हाईकोर्ट में विचाराधीन है पर हम केन्द्र सरकार और चण्डीगढ प्रशासन से आग्रह करते हैं कि चंडीगढ़ प्रशासन के बेकसूर कर्मचारियों को ज्यादा ना सताया जाए और ब्रोशर रेट्स पर ही फ्लैट्स के रेट निर्धारित करते हुए मकान उपलब्ध कराए जाएं।