तस्वीर में मृतक सब-इंस्पैक्टर गुलजार सिंह की फाइल फोटो
एसआई गुलजार सिंह की आत्महत्या का मामला
एसएसपी जगदाले से भी मिले सतिंदर सिंह
राज सिंह
(क्राइम रिपोर्टर)
चंडीगढ़ 14 सितंबर 2019 । सीनियर वकील व भाजपा के कद्दावर नेता सरदार सतिंदर सिंह ने दलित परिवार से संबंध रखने वाले एसआई गुलजार सिंह की आत्महत्या को लेकर एक और मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि सुसाइड नोट में मृतक ने सेक्टर-26 थाने की एसएचओ पूनम दिलावरी पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने की बात कही है। इसके बाद भी चंडीगढ़ की पुलिस के आलाधिकारियों ने एसएचओ दिलावरी के खिलाफ कोई भी कार्रवाई नहीं की। जबकि सब इंस्पेक्टर की आत्महत्या की घटना के तुरंत बाद एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्जकर डीएसपी स्तर के अधिकारी को जांच में लगाना चाहिए था। इस प्रकार से उन्होंने सीधा आरोप जड़ते हुए कहा है कि सेक्टर-26 थाना एसएचओ पूनम दिलावरी को पुलिस बचा रही है। सिंह ने इस पूरे घटनाक्रम से संबंधित एक-एक जानकारी देते हुए खुद की एक वीडियो रिकॉर्डिंग फेसबुक पर पोस्ट करते हुए सभी को चौंका दिया है।
गुलजार की प्रमोशन-पोस्टिंग
सूत्रों के अनुसार एसएसपी ई सिंघल के रहते हुए गुलजार सिंह हेड-कांस्टेबल बने थे, तब उनका बेल्ट नंबर 2206/सीपी था। इसी दौरान उनके पास सेक्टर-26 थाने में मुंशी रहते हुए मालखाने का भी चार्ज मिला था। इसके बाद 31 दिसंबर 2016 को गुलजार का प्रमोशन हो गया और वह एएसआई बन गए। इस दौरान उनका रेजिमेंटल नंबर 1312/सीएचजी था। गुलजार के एएसआई प्रोमोट होने के बाद उनकी 18 नवंबर 2017 को सेक्टर-26 थाने से सेक्टर-24 पुलिस पोस्ट में पोस्टिंग हो गई। इसके बाद गुलजार सिंह का एक और प्रमोशन 8 मार्च 2019 को हुआ। इस प्रमोशन के बाद वर्तमान एसएसपी जगदले के ही आॅर्डर से सिंह की उनकी पोस्टिंग सेक्टर-19 स्थित पुलिस थाने में हुई थी।
Chandigarh sector 19 Police Station main yahan Sub-Inspector GULZAR Singh Gire file Photo
मालखाने से माल गायब कथा
सूत्रों ने हैरान करते हुए बताया है कि गुलजार सिंह के कई प्रमोशन और पोस्टिंग होने के तीन साल बाद भी मालखाने का चार्ज उनसे नहीं लिया जाता है। आरोप है कि गुलजार से इसलिए मालखाने का चार्ज वापस नहीं लिया गया, क्योंकि सेक्टर-26 थाने में वफादार हेड कांस्टेबल के आने का इंतजार था। उनके आ जाने के बाद जब गुलजार से मालखाने का चार्ज वापस लिया गया तो पता चला की यहां से करीब 2 लाख 87 हजार रुपए गायब हो चुके हैं। इस प्रकार से मालखाने से रुपए गायब होने का सीधा आरोप गुलजार सिंह के उपर लग गया। अंतत: गुलजार सिंह को गायब पैसे भरने के लिए मजबूर किया गया और उन्होंने गायब पैसे भर भी दिए। तब से गुलजार सिंह परेशान रह रहे थे और सेक्टर-19 स्थित थाने के तीसरे फ्लोर से छलांग लगाकर उन्होंने आत्महत्या कर ली थी।
अब कई सवाल हो रहे खड़े
सूत्रों का कहना है कि सब इंस्पेक्टर गुलजार सिंह की मौत के बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं। पहला सवाल आखिर हेड कांस्टेबल से लेकर सब इंस्पेक्टर बनने और अलग-अलग पोस्टिंग होने के बाद भी गुलजार से मालखाने का चार्ज वापस क्यों नहीं लिया गया। दूसरा सवाल यदि इतने सालों के बाद भी मालखाने का चार्ज गुलजार सिंह के पास था, तो इसका मतलब गुलजार सिंह ईमानदार थे। तीसरा सवाल मालखाने की चाबी कितने अधिकारियों के पास थी, दूसरा वह व्यक्ति कौन है, जिसके पास मालखाने की चाबी रहती थी। चौथा जो सबसे बड़ा और अह्म सवाल कि जब गुलजार सिंह दलित परिवार से थे, तो उनके आत्महत्या के तुरंत बाद एससी एक्ट के तहत कार्रवाई क्यों नहीं की गई। पांचवां सवालआखिरकार एससी/एसटी एक्टके तहत डीएसपी रैंक अधिकारियों को जांच की जिम्मेदारी उसी समय क्यों नहीं सौंपी गई। छठा सवालकि क्या पूनम दिलावरी को बचाने के लिए कानून की भी हत्या की कोशिश की जा रही है। इसके अलावा और भी कई सवाल खड़े किए जा रहे हैं।
सतिंदर सिंह मिले एसएसपी से
सीनियर वकील सरदार सतिंदर सिंह
सूत्रों के दावे को मानें तो उक्त मामलों को लेकर सीनियर वकील सरदार सतिंदर सिंह एडवाइजरी काउंसिल की मीटिंग के दौरान एसएसपी निलांबरी जगदले से मिले थे। उन्होंने उक्त पूरी घटनाओं के बारे में उनसे बात करते हुए साफ किया कि पूनम दिलावरी के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाए। उन्होंने जगदले से यह भी कहा कि जांच में कोताही बरतने वाले उन सभी अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई करें, जिन्होंने दिलावरी को बचाने की कोशिश की है। इधर यह भी जानकारी मिली है कि सरदार सतिंदर सिंह ने इस संबंध में होम सेके्रटरी से भी मुलाकात की है।
सतिंदर सिंह बोले
इस संबंध में जब सतिंदर सिंह से बात की तो उनका कहना था उक्त एक-एक बात सच साबित करेंगे। दिलावरी पर कार्रवाई करवाने के लिए लोकतांत्रिक तरीके से किसी भी हद तक जाएंगे। इस संबंध में उनकी एसएसपी जगदले से मुलाकात की भी पुष्टी की। अब प्रशासक वीपी सिंह बदनोर, एडवाइजर मनोज परीदा के अलावा केंद्रीय स्तर पर भी उक्त बातों को रखने के लिए दिल्ली जाएंगे । सिंह ने कहा कि गुलजार सिंह के सुसाइड नोट में सबकुछ साफ साफ है, सेक्टर-26 थाना एसएचओदिलावरी के खिलाफ तुरंत मामला दर्ज हो।
यह SI गुलजार सिंह का “सुसाइड नोट” है (shared post में पढ़ें )।
इसे उसी लय में टाइप किया गया है जिस तरह उसने लिखा है ।इसी कारण आपको पढ़ने में ज्यादा समय लगेगा ।ज्ञात रहे की एसआई गुलजार सिंह ने 29.8.19 को सेक्टर 19, चड्डीगढ़ के पुलिस स्टेशन में तीसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली थी।
दोषी कौन , अभी तक चंडीगढ़ को पता नहीं ?
क्या वह इतना / इतनी शक्तिशाली है कि सब उसके सामने नतमस्तक हैं या फिर वह सब इस आत्महत्या को एक हादसा बनाने में लगे हैं ।
कुछ ऐसे प्रश्न जो हर चंडीगढ़ वासी इन अधिकारियों से जानना चाहता है जैसे :
1 हेड कांस्टेबल /मुंशी जब ASI बन गया और उसका ट्रांसफर दूसरे पुलिस स्टेशन में हो गया उसके बाद भी उस पुलिस वाले से मालखाने का चार्ज क्यों नहीं लिया गया ?
2 दूसरे पुलिस स्टेशन में ट्रांसफर होने के बाद
माल खाने की चाबी किसके पास थी?
3 मालखाने की कितनी चाबियां होती हैं ?
4 क्या मालखाने की एक चाबी हमेशा SHO के पास नहीं रहती?
5 क्या माल खाने से गायब हुआ पैसा सब इंस्पेक्टर गुलजार सिंह ने अपनी तरफ से नहीं जमा करवाया?
6 वह पैसा कहां गया, गुलजार सिंह के suicide note आने के वाबजूद ,गायब हुए पैसे की जो कि लगभग तीन लाख के करीब है, के लिए अभी तक एफ आई आर दर्ज क्यों नहीं करवाई गयी ?
7 क्या दोषी अफसरों को बचाया जा रहा है?
8 क्यों इतनी गंभीर घटना पर पुलिस अधिकारी संवेदनहीन बनकर बैठे हुए हैं ?
मौत को गले लगाने से पहले मृतक गुलजार का सुसाइड नोट
और उसके बाद अक्टूबर 2017 को मेरी बदली P.P 24 में हो गई थी और मेरी जगह H.C दलबीर सिंह लगाया था
तस्वीर में मृतक सब-इंस्पैक्टर गुलजार सिंह की फाइल फोटो
जिसने करीब 10 बाद जनरल ड्यूटी थाना 26 में करवा था और उसके बाद मेरी जगह कोई मालखाना मुंशी नहीं लगाया और मेरी बदली P.P 24 से थाना 19 में हो गई थी और 19 थाने ड्यूटी करता रहा परंतु मेरी जगह मालखाना मुंशी ना लगने की वजह से फिर मेरे को R.G duty माल खाना में लगा दी और 26-11-2018 को फिर मेरी रवानगी थाना 19 में कर दी गई और मेरी जगह H.C ओम प्रकाश को लगाया उसने भी चार्ज नहीं लिया इसके बारे में मैंने SHO साहब को बताया तो SHO मैडम ने कहा कि मैं जल्दी ही किसी के पक्के आर्डर कर दूंगी उसको आप चार्ज देना उसके मैं थाना 19 में ड्यूटी करता रहा जनवरी 2019 को H.C Ajesh के आर्डर M.M.H.C के हो गए जब चार्ज देने के लिए गया तो M.M.H.C Ajesh ने कहा कि
मालखाना से पैसे कम मैंने चार्ज देना शुरू किया तो मेरी SHO मैडम ने नोटिस दिया कि मालखाने से साढे तीन लाख के करीब पैसा कम और कहने लगे पैसे तुमने पूरे करने हैं जब मैं थाना 19 में ड्यूटी पर था और सारी चाबियां मालखाने थी मेरे ऊपर झूठा इल्जाम लगा लगा फिर भी मैंने पूरा कैश इन के हवाले कर दिया और उसके बाद दिमागी तौर पर बहुत ज्यादा परेशान रहने और मेरा सारा परिवार परेशान हो गया और 4-5 महीने से उस काम की सजा भुगत रहा जो मैंने किया ही नहीं मेरे मेरी 34 साल की नौकरी में आज तक कोई किसी प्रकार की शिकायत नहीं है मैंने बहुत साफ-सुथरी नौकरी की है और
मैं सदमे को सहन नहीं कर सका और दिन रात परेशान रहने लगा परंतु फिर भी मैंने बहुत जोर लगाया कि मैं नौकरी करूं और परेशानी में भी ड्यूटी करता रहा और जिंदा लाश हो कर रह गया मेरा हंसता खेलता परिवार बिखर गया क्योंकि मेरी हालत देख नहीं सकते थे मैं ड्यूटी तो कर रहा था परंतु हर समय ही सोचता कि मेरे साथ क्या हो गया बस यही सोचने लगा कि बदनामी से अच्छा तो मर जाना ही ठीक है क्योंकि हर समय मन परेशान रहता था मैं परमात्मा के आगे हाथ जोड़कर विनती करता हूं कि मैं जैसे तैसे तड़पकर अपनी जान दे रहा परमात्मा उनको भी मेरे से ज्यादा सजा देना जिन्होंने मे मेरे ऊपर झूठा इल्जाम लगा मैं अपने सीनियर अफसरों को विश्वास दिलाता हूं कि
मैंने कोई गलत काम नहीं किया क्यों अपनी बेगुनाही साबित करने के लिए मेरे पास कोई सबूत नहीं था और इससे बड़ा कोई सबूत हो नहीं सकता कि मैं आत्म हत्या कर रहा हूं और मैं w/SSP साहब से निवेदन करता हूं कि जब मालखाना का पूरा चार्ज अगले मुंशी को दिया जाए पहले वाले की रवानगी मत करता नहीं तो मेरी ही तरह कोई नाजायज मुंशी आत्महत्या ना करें। अगर मेरे सही समय चार्ज दिलवाकर रवानगी करते तो मैं आज आत्महत्या नहीं करता अपने परिवार से माफी मांगता हूं क्योंकि मैं इस समय छोड़कर जा रहा हूं जब मेरी उनको जरूरत थी बच्चों माफ कर देना भगवान आपकी रक्षा करें Gulzar Singh SI
ध्यान रहे कि SI गुलजार सिंह ने सेक्टर-19 की तीसरी मंजिल से छलांग आत्महत्या कर ली थी, अधिक जानकारी के लिए मृतक गुलजार का सुसाइड नोट जरूर पढ़ें।