अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा ने 22 गांवों के लिए अध्यक्षों की नियुक्ति की, गाँधी को किया नमन

0
1326

संगठन को मजबूत करते हुए चंडीगढ़ कांग्रेस ने बाईस गाँव मे नियुक्त किये नये अध्य्क्ष

चंडीगढ़ 30 जनवरी 2021, आने वाले नगर निगम चुनाव के मद्देनज़र चंडीगढ़ कांग्रेस ने संगठन को मजबूत करते हुए बाईस गाँव मे अध्यक्षों को नियुक्त किया। चंडीगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा ने कहा संगठन की मजबूती व नगर निगम के लिए ये महत्वपूर्ण साबित होगा। नियुक्त अध्यक्षों के नाम इस प्रकार हैं।
1.कुलदीप सिंह (कैंबवाला), 2.रमेश कुमार (किशनगढ़), 3.परमजीत सिंह (बहलाना), 4.राकेश शर्मा पूर्व सरपंच (खुड्डा लाहौरा), 5.ज्वाला सिंह (हल्लोमाजरा), 6.लखविंदर सिंह (धनास), 7.बलबीर चंद शर्मा (पलसोरा), 8.नरिंदर सिंह (बढेरी), 9.गुरिंदर सिंह (कजेहड़ी), 10.गुरपाल सिंह (अट्टावा), 11.गुरदीप सिंह (रायपुर कलां), 12.सुरमुख सिंह (माखन माजरा), 13.लछमन सिंह (रायपुर खुर्द),14.नरेश कुमार शर्मा (खुड्डा अलीशेर), 15.सुरिंदर सिंह ठाकुर (मौली जागरण), 16.हरबंस सिंह (खुड्डा जस्सू), 17.नरेश शोरी (दरिया), 18.कुलदीप सिंह (ड्डू माजरा), 19.दलजीत सिंह (सारंगपुर), 20.तेजिंदर सिंह लक्की (बटेरला), 21.हरभजन सिंह (बुड़ैल), 22.प्रदीप राणा (मलोया)।


कांग्रेस ने महात्मा गाँधी को किया नमन

आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पुण्यतिथि पर चंडीगढ़ कांग्रेस ने उन्हें पुष्प अर्पित कर नमन किया।   वरिष्ठ नेताओ व कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में हुए इस कार्यक्रम में अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा ने कहा कि अहिंसावादी महात्मा गांधी के देश  मे आज मोदी राज में हिंसा भड़कना आम बात हो गई है। एक समाज को दूसरे समाज के साथ, एक जाति को दूसरे के साथ  लड़वाया जा रहा है जो देश के विकास व प्रगति पर प्रश्न चिन्ह लगाता है। हम जब तक सभी देशवासी एकजुट नही होते तबतक देश तरक्की कर सकता है। मोदी सरकार की मंशा आपसे में लड़वा कर सत्ता हासिल करना है जिसे आमजन को समझना होगा कार्यक्रम में मौजूद नेताओं में हरफूल कल्याण, मोहहमद सादिक,भजन कौर,जीत सिंह बहलाना,नंदिता हुडा,ओम प्रकाश सैनी,यादविंदर मेहता,अजय जोशी,रामेश्वर गिरी,जेड पी खान,सलीम खान,रवि ठाकुर,धर्मवीर,जलील अहमद,रजनी तलवार,प्रेम लता, ज्योति,हरजिंदर बावा,बबिता,नरिंदर रिंकू,अभय चंदेल,प्रिंस,कुलदीप टीटा,सतीश मचल,साहिल दुबे, प्रेम पाल चौहान,मनोज गर्ग उपस्थित थे।

पूर्वांचल सेल के चेयरमैन रमेश कुमार शर्मा ने महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धाजंलि देकर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान उनके साथ सीताराम बावरीया, ज्वाला सिंह, बीएन तिवारी, रमेश तिवारी, नरेंद्र राजभर, रमेश राय, अंगद कुशवाहा ,अभय पाण्डेय, सतपाल साहनी, काजल, प्रमिला देवी, मालती देवी ,श्यामा देवी ,उषा देवी ,रीना, दामिनी, मोनी झा, राकेश बिंग, परशुराम, रमेश तिवारी, मुकेश प्रताप सिंह, आकाश शर्मा, देवेन्द्र सिंह ब्यास, हरिजी शर्मा व अन्य उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here