देशभर के वाहन चालकों से भाजपा अध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा का आह्वान, चंडीगढ़ आने से डरो मत!अब बेवजह चालान नहीं होगा

0
724

कुमार मधुकर 9041098248
चंडीगढ़, 5 अगस्त: भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा के प्रयास से एक महत्वपूर्ण जनहित मुद्दे पर चंडीगढ़ प्रशासन ने सकारात्मक और त्वरित कार्रवाई की है। प्रदेश अध्यक्ष मलहोत्रा की ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक में यह बात प्रमुखता से रखी थी। बिना किसी स्पष्ट कारण के वाहनों को सड़क पर रोककर चालान करना न केवल अनुचित है, बल्कि इससे नागरिकों में असंतोष भी बढ़ता है। विशेष रूप से बाहर से आने वाले वाहन चालकों को, जो स्थानीय ट्रैफिक नियमों से पूरी तरह परिचित नहीं होते, उन्हें बार-बार रोककर चालान करना और तंग करना एक गंभीर समस्या बन चुकी थी।

इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए डीजीपी चंडीगढ़ सागर हुड्डा ने आदेश जारी किए हैं कि अब से किसी भी वाहन को सड़क पर रोककर चालान नहीं किया जाएगा। चालान की कार्रवाई सिर्फ ट्रैफिक लाइट्स पर लगे कैमरों के माध्यम से की जाएगी। इस त्वरित और संवेदनशील निर्णय के लिए प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने डीजीपी हुड्डा की खुले मन से प्रशंसा की है और उन्हें एक जन उत्तरदायी अधिकारी बताया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया है कि जिस प्रतिबद्धता के साथ ट्रैफिक व्यवस्था को जनहित में सुधारने का कदम उठाया गया है, उसी तरह चंडीगढ़ में बढ़ते नशे के कारोबार पर भी शीघ्र ही सख्त नकेल कसी जाएगी।

मल्होत्रा ने कहा कि नशे के खिलाफ भी जल्द ही प्रभावी कार्रवाई की उम्मीद है और इसमें डीजीपी हुड्डा की सक्रिय भूमिका महत्वपूर्ण साबित होगी। भारतीय जनता पार्टी इस फैसले का स्वागत करती है और इसे एक साहसिक व जनहितैषी निर्णय मानती है। प्रदेश मीडिया प्रभारी रवि रावत ने कहा कि यह सिद्ध होता है कि जब जनता की समस्याओं को गंभीरता से उठाया जाता है, तो प्रशासन भी संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करता है।

लघु उद्योग भारती चंडीगढ़ के अध्यक्ष अवी भसीन ने कहा कि चंडीगढ़ के ऑटोमोबाइल सेक्टर और छोटे दुकानदारों की ओर से भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के अध्यक्ष श्री जतिंदर पाल मल्होत्रा जी का हार्दिक धन्यवाद करते हैं, जिन्होंने यह अत्यंत महत्वपूर्ण मुद्दा प्रमुखता से उठाया। साथ ही उन्होंने कहा कि डीजीपी सागर प्रीत हुड्डा जी का भी आभार प्रकट करते हैं, जिन्होंने लोगों के दर्द को समझते हुए तुरंत और संवेदनशील निर्णय लिया।

अब चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस द्वारा यह स्पष्ट किया गया है कि जब तक कोई गाड़ी ट्रैफिक नियमों का स्पष्ट उल्लंघन नहीं कर रही है, तब तक उसे रोका या चालान नहीं किया जाएगा। यह निर्णय शहर के व्यापारियों, वाहन चालकों, और खासतौर से ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए एक बड़ी राहत है।

हम दुकानदार हमेशा कानून का पालन करने वाले नागरिक रहे हैं और नियमों का पूरी तरह सम्मान करते हैं। यह निर्णय प्रशासन और व्यापारियों के बीच आपसी विश्वास को और मजबूत करता है। लघु उद्योग भारती चंडीगढ़ के अध्यक्ष अवी भसीन ने कहा कि “यह कदम केवल ऑटोमोबाइल सेक्टर तक सीमित नहीं है, बल्कि होटल इंडस्ट्री, गारमेंट व्यापारियों और पूरे व्यापारिक जगत को लाभ पहुंचाएगा। इस निर्णय से चंडीगढ़ में व्यापारिक गतिविधियां सुचारु होंगी और पर्यटन को भी नया बल मिलेगा।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here