सत्यपाल जैन ने शास्त्री मार्केट सैक्टर 22 चण्डीगढ़ में ध्वजारोहण किया

0
704

Raj Singh

चण्डीगढ़ 15 अगस्त, 2025. चण्डीगढ़ के पूर्व सांसद एवं भारत सरकार के अपर महासालिसिटर श्री सत्य पाल जैन ने आज सैक्टर 22 सी की शास्त्री मार्केट में, मार्केट एसोसिएषन द्वारा आयोजित स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर पूर्व महापौर श्री देवेश मोदगिल भी उपस्थित थे। बाद में दोनों ने उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित भी किया।

मार्केट पहुंचने पर श्री मुकेश गोयल, श्री कुलबीर सिंह, श्री पुनीत कपूर बाबा, श्री जगदीश गोयल, श्री परमजीत तुंगल, श्री प्रिंस बडोला और श्री कुलविंदर सिंह सहित मार्केट के नेताओं ने दोनों नेताओं का स्वागत किया।

श्री जैन ने अपने सम्बोधन में कहा कि चण्डीगढ़ की शास्त्री मार्केट सबसे पुरानी मार्केट में से एक है ओर इस मार्केट ने शहर के विकास में भारी योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस सब का साझा दिवस है तथा यह अच्छी बात है कि सभी लोग इसे मिलजुल मनाते हैं।

श्री देवेश मोदगिल ने कहा कि शास्त्री मार्केट में जो भी कुछ समस्याएं पेश आ रही है वो मार्केट के एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने उनके नोटिस में लाए हैं और वे उनके समाधान के लिये प्रशासन के अधिकारियों से मिलकर पूरा प्रयास करेंगे।

      इस अवसर पर सर्व श्री मुकेश गोयल, श्री कुलबीर सिंह, श्री पुनीत कपूर बाबा, श्री जगदीश गोयल, श्री परमजीत तुंगल, श्री प्रिंस बडोला और श्री कुलविंदर सिंह उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here