शहर की हस्तियों ने देसी घी के माल पुए और खीर के भंडारे में सेवा की व प्रसाद ग्रहण किया 

0
481

Raj Singh

चण्डीगढ़ : श्री ब्राह्मण सभा चण्डीगढ़ और श्री सनातन समाज चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा भगवान परशुराम भवन सैक्टर 37 सी चंडीगढ़ में श्रावण मास के अंतिम सोमवार को देसी घी के माल पूड़े और खीर का खुला लंगर लगाया जिसमें भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य और हिमाचल प्रदेश के सह प्रभारी संजय टंडन, चण्डीगढ़ की पूर्व महापौर आशा जायसवाल, पूर्व महापौर रवि कांत शर्मा, भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश जैन,  पूर्व पार्षद सुनीता धवन, मनोनीत पार्षद उमेश घई,  विश्व हिंदू परिषद के प्रभारी प्रदीप शर्मा, चंडीगढ़ व्यापार मंडल के चेयरमैन चिरंजीव सिंह व अध्यक्ष संजीव चड्ढा, धर्म जागरण मंच, चण्डीगढ़ के संयोजक गिरीश सचदेवा, चण्डीगढ़ मार्बल मार्केट के प्रमुख  नराता राम, बिजवाड़ा मार्केट के अध्यक्ष दीपक मित्तल विशेष रूप से उपस्थित हुए तथा भंडारे में सेवा की व प्रसाद ग्रहण किया।

श्री ब्राह्मण सभा, चण्डीगढ़ के अध्यक्ष यशपाल तिवारी ने बताया कि श्रावण मास के चारों सोमवार को महिला संकीर्तन मण्डली द्वारा भजन कीर्तन सहित खीर माल पूड़े का लंगर लगाया जबकि श्रावण मास के अंतिम सोमवार को सहयोगी संस्था श्री सनातन समाज चेरिटेबल ट्रस्ट चण्डीगढ़ के साथ मिलकर भव्य लंगर की व्यवस्था की। श्री सनातन समाज चेरिटेबल ट्रस्ट चण्डीगढ़ के संस्थापक अजय सिंगला ने बताया कि विभिन्न सामाजिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत यह विशाल भंडार लगाया गया।

हिंदू पर्व महासभा चण्डीगढ़ के अध्यक्ष भजन प्रकाश अरोड़ा ने बताया कि श्रावण मास के पावन दिनों में भगवान शिव के रुद्राभिषेकों का विशेष महत्व होता है। इस अवसर पर अजय सिंगला ने बताया कि श्री सनातन समाज चेरिटेबल ट्रस्ट चण्डीगढ़ के संस्थापक सदस्य विकास गोयल, रुचि कपूर, रतन लाल, कस्तूरी लाल, पंकज संदूजा तथा श्री ब्राह्मण सभा चण्डीगढ़ के पदाधिकारियों ने भंडारा वितरण में महत्वपूर्ण सहभागिता एवं भूमिका निभाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here