चंडीगढ़ 19 अप्रैल 2020, कांग्रेस के अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा ने कहा कि उन्हें विभिन्न मीडिया की खबरें पढ़ने के बाद आश्चर्य हुआ कि चंडीगढ़ को कोरोनवायरस वायरस के प्रकोप के लिए हॉटस्पॉट के रूप में नामित किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन के अथक प्रयासों के बावजूद, हम अब भी कोविड-19 हॉटस्पॉट एरिया में आते हैं जोकि यह हम सभी के लिए चिंताजनक है और अब हमें राजस्थान सरकार के भीलवाड़ा मॉडल को अपना कर इस को अमल में लाना चाहिए। इसके अलावा प्रदीप छाबड़ा ने कहा कि वह राजस्थान सरकार के लिए इस्तेमाल होने वाले अत्यधिक सफल “भीलवाड़ा मॉडल” पर प्रशासन का ध्यान लाना चाहते हैं।
भीलवाड़ा के हॉटस्पॉट एरिये की श्रेणी में शामिल है और कोरोनोवायरस महामारी से निपटने में इसकी प्रभावकारी कार्य के लिए सभी ने सराहना भी की है। इसी तरह की तर्ज पर, छाबड़ा ने सुझाव दिया कि चंडीगढ़ प्रशासन को भी चंडीगढ़ की सीमाओं को सील करना चाहिए और फिर टीमों का गठन करके COVID-19 के लिए सभी घरों और निवासियों के व्यापक डोर टू डोर स्क्रीनिंग और परीक्षण का आदेश देना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह किसी भी नए मामलों की पहचान करने में मदद करेगा और उन संदिग्ध मामलों की पहचान करने में भी मदद करेगा ओर जिन्हें कोरेटाइन करने की आवश्यकता है।छाबड़ा ने कहा कि चंडीगढ़ में अब तक कोविड -19 के 26 मामले आ चुके हैं। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ कांग्रेस इस योजना को लागू करने में प्रशासन को मदद के लिए हमेशा तैयार रहेगी।





















