संजीव शर्माचंडीगढ 6 FEB 2021। शहर में पानी की बढी हुई कीमतों को लेकर शहर में लगातार विरोध जारी है। पहले शहर के रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशनों और अब कांग्रेस पार्टी ने पानी दरों में बढ़ोतरी को लेकर मोर्चा खोल दिया। शनिवार को कांग्रेस पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता और समर्थक स्थानीय पार्षदों के घरों का घेराव के लिए बुडैल में प्रदर्शन किया। इस दौरान आक्रामक प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच जोरदार झड़प हुई। प्रदर्शनकारियों को तितर बितर करने के लिए पुलिस ने तेज धार की बौछारें छोडी। इस दौरान सुभाष चावला, मनीष बंसल, अनवारुल हक सहित कांग्रेस कई नेता के मामूली घायल होने की भी सूचना है। बाद में कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चावला व अन्य नेताओं ने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी के माध्यम से गुलाब फूल और मांग पत्र स्थानीय भाजपा पार्षदों को भिजवाया। ध्यान रहे कि कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष सुभाष चावला और उनके साथ सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता सेक्टर-45 में कवर राणा व अन्य भाजपा पार्षद के घर पानी के दाम कम करने संबंधित ज्ञापन सौंपने गए थे। प्रदर्शन के दौरान बुडैल ko छावनी में तब्दील कर दिया गया था।
सुभाष चावला प्रदर्शनकारियों को संबोधित प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष सुभाष चावला प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि पानी की दरों में बढ़ोतरी को तत्काल रोलबैक करे। साथ ही उन्होंने कहा कि पानी के बढें हुए दर को वापिस नहीं किया गया तो भाजपा के पार्षद के सभी पार्षद इस्तीफा दे। चावला ने कहा कि भाजपा शहर की जनता को परेशान करना बंद करे। दैनिक उपयोग की लगभग सभी वस्तुओं की कीमत में वृद्धि के कारण आम आदमी पहले से ही पीड़ित हैं। इस दौरान प्रदर्शनकारी पार्टी के झंडे ले रहे थे और थालियों को बजा रहे थे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहरवासियों के बीच बड़े पैमाने पर हुई पानी दरों में बढ़ोतरी और उसके रोलबैक की आवश्यकता वाले पर्चे वितरित भी किए।
मनीष कुमार बंसल भी आज पूरे जोश में
कांग्रेस पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल के सुपत्र भी पार्टी में युवा नेता के रूप में जाने जाने वाले नेता मनीष कुमार बंसल भी आज पूरे जोश में इस कदर दिख रहे थे, जैसे कि आने वाले लोकसभा चुनाव में उम्मीदवारी के मजबूत दावेदार हों। पानी की बौछारों से बचने के दौरान मनीष कुमार बंसल तब जख्मी हो गए जब, तेज बौछार से बचने के दौरान बेरिकेटिंग से टकराकर गिर गए। इस दौरान मनीष ने प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने शहर के निवासियों के साथ धोखा किया है।
वरिष्ठ नेता अनवारूल हक ने भी
वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अनवारूल हक ने भी पानी की दरों में भारी बढ़ोतरी पर भाजपा नेताओं पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा जब से भाजपा का राज आया है, तब से देश की हालत खराब हो गई है। जनता में हाहाकार मच गया है। अनवारूल हक भी पानी की बौछारें चलने के दौरान भगदड़ में जख्मी हो गए। हालांकि बात करने हक ने अपने को ठीक बताया हैं।






















