कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष छाबड़ा हुए आक्रामक! जन्नत जहां भाजपा पर बरसीं

0
626
कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा

संजीव शर्मा

चंडीगढ 8 MAR 2021। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा आज भाजपा पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि अगर बीजेपी महिलाओं के प्रति इतनी ही संवेदनशील है तो गैस, पानी व बिजली के दाम कम कर व महिलाओं की सुरक्षा निश्चित कर उन्हें महिला दिवस पर तोहफा दें और साबित करें कि महिलाओं के प्रति उनके वादे दिखावटी नहीं है।

महिला दिवस पर शहर में महिलाओं ने देश मे बढ़ते महिलाओं पर अत्याचार व कृषि कानून के विरोध मेंष्काला दिवस मनाया। सेक्टर 34 व 35 की महिलाओं ने केन्द्र की बीजेपी सरकार द्वारा लाये कृषि के काले कानून के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कांग्रेस नेतृ जन्नत जहां ने सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि आज देश में महिलाओं पर रेप, हत्या व अत्याचार चरम सीमा पर है। सरकार न्याय दिलाना तो दूर आरोपियों के पक्ष में खड़ी दिखती है जिसके विरोध में काला दिवस मना रहे है।

वहीं प्रदर्शन के दौरान संयोजक प्रेमलता ने कहा कि महिलाओं पर बहुत हुआ अत्याचार अबकी बार मोदी सरकार का नारा देकर सत्ता हासिल करने वाली मोदी सरकार आज महिलाओं के प्रति असंवेदनशील हो गई है नारे महज झूठे व खोखले थे। हाफिज अनवार उल हक ने कहा कि किसान विरोधी बिल भाजपा तुरन्त वापिस ले। प्रदीप सिंह, हरजीवन सिंह, मनमोहन कौर, हरजिंदर तुंग, गोगी, पाली, हरजीत, सुरजीत व राजिंदर चहल भी इस मौके पर उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here