CHD वार्ड-11 से आप उम्मीदवार ओंकार औलख को मिल रहा जोरदार समर्थन

0
407

चंडीगढ 17 DEC 2021। वार्ड-11 में आम आदमी पार्टी उम्मीदवार ओंकार औलख को लगातार जनसमर्थन मिल रहा है। इससे आप के नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जबरदस्त उत्साह है। शुक्रवार को आप  उम्मीदवार औलख ने सेक्टर-18, 19, और 21 में डोर टू डोर कार्यक्रमों के अलावा नुक्कड सभा का भी आयोजन किया। इसमें काफी संख्या में लोग शिरकत कर रहे हैं। इस भीड़ को देखकर उत्साहित ओंकार ने कहा कि इस बार भाजपा कांग्रेस पार्टी दोनों पार हो जाएगी।

आप उम्मीदवार ओंकार औलख, कांग्रेस भाजपा पर जमकर बरसे। आप के कई नेताओं ने मौके पर मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले पांच-सात सालों में भाजपा ने शहर को बर्बाद कर दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने किचन पर सबसे बड़ा हमला बोला है। इससे भाजपा के प्रति गरीब तबकों में बहुत बड़ी नाराजगी है। भाजपा राज से पहले गैस सिलेंडर की कीमत चार सौ करीब थी। अब हालत यह है कि प्रति गैस सिलेंडर की कीमत करीब करीब एक हजार हो गई है। उम्मीदवार ओंकार ने कहा भाजपा राज में देश की जनता त्रस्त हो गई है। हालत यह है कि खाना पकाने संबंधित तेल की कीमत ढाई सौ अधिक हो गया है, वहीं लोग सब्जियां भी नहीं खरीकर पा रहे हैं। वहीं शहर स्वच्छता में, जो पहले एक नंबर पर था, अब वह शहर स्वच्छता में 66 वें स्थान पर आ गया है।

आज वार्ड-11 सेक्टरों में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान लोगों को आप उम्मीदवार औलख ने कहा कि पिछले कुछ सालों में ही इस वार्ड को भाजपाइयों कोंग्रेसियों ने बर्बाद कर के छोड़ दिया है। इस वार्ड में पार्कों की हालत बेहद खराब है। यहां की पार्कों में लाइट, झूले, ओपन जिम, रेलिंग और टैक तक नहीं है। इससे बच्चे बुजुर्ग, महिलाएं सभी परेशान हैं। इस वार्ड की सड़कों व गलियों की हालत भी बहुत बुरी हो गई है। सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई गई है। आप उम्मीदवार ने कहा कि पार्षद बनते ही वार्ड नंबर-4 की सभी समस्याओं को पूरी तरह से दूर करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here