संजीव शर्मा
चंडीगढ़/दिल्ली,12 जून 2021। दिल्ली सूत्रों के हवाले से खबर मिल रही है कि अगले ही सप्ताह मंगलवार को चंडीगढ़ कांग्रेस कार्यकारिणी का गठन हो जाएगा। इसमें पार्टी के उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव, कोषाध्यक्ष, कार्यकारिणी के सदस्य, कुछ ब्लॉकों के अध्यक्ष के अलावा अन्य कुछ पदों पर नामों की घोषणा कर दी जाएगी। सूत्रों का दावा है कि अगले सप्ताह मंगलवार को कार्यकारिणी का गठन नहीं हुआ तो, सप्ताह के अंत तक हर हाल में चंडीगढ़ कार्यकारिणी का गठन होना तय है। वहीं दूसरी ओर राजनीतिक पंडितों का कहना है कि कार्यकारिणी के गठन के बाद एक बार फिर से पार्टी के अंदर घमासान शुरू होने की आशंका है। क्योंकि कई वो नेता कार्यकर्ता हैं, जो कार्यकारिणी में अपने नामों को लेकर पहले से उम्मीद लगाए बैठे हैं। यदि किसी भी कार्यकर्ता के मंसूबों पर पानी फिरा तो पार्टी में घमासान और भी चरम पर जाना निश्चित माना जा रहा है।
प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चावला से पूछा 
बता दें कि आज चंडीगढ़ कांग्रेस ने पांच जिला अध्यक्षों नियुक्तियां कर दी। जिला अध्यक्षें के नामों की घोषणा के बाद से वाल्मीकि समाज की ओर से घमासान जारी है। कांग्रेस पार्टी की ओर से पांच जिला अध्यक्षों की नियुक्ति के तुरंत बाद से ही विवाद शुरू हो गया है। वाल्मीकि समाज की ने प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चावला से पूछा है कि पांच जिला अध्यक्षों में समाज के एक भी व्यक्ति को प्रतिनिधित्व मिला। वाल्मीकि समाज का मानना है कि वोटों की संख्या इस समाज के पास है, इसके बाद भी प्रतिनिधित्व नहीं मिलना हैरान करने वाली बात है। वहीं सूत्रों के हवाले से सूचना मिल रही है कि रविवार को वाल्मीकि समाज की एक बैठक भगवान वाल्मीकि शोभायात्रा आयोजक मंदिर कमेटी के पूर्व चेयरमैन ओमप्रकाश सैनी के नेतृत्व में वाल्मीकि मंदिर में बैठक होने जा रही है। ताकि समाज को कांग्रेस पार्टी में प्रतिनिधित्व मिल सके।
प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष सुभाष चावला ने चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के लिए जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में पार्टी के मुख्य प्रवक्ता एचएस लक्की जानकारी दी कि राजीव मौदगिल डीसीसी अर्बन.1, जसबीर सिंह बंटी डीसीसी अर्बन.2, दविंदर गुप्ता डीसीसी अर्बन.3, जीत सिंह बहलाना डीसीसी ग्रामीण, रामेश्वर गिरी डीसीसी मनीमाजरा जिला अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं।
इस संबंध में जब ओम प्रकाश सैनी से बात की तो उन्होंने कहा कि मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष ने वही कर दिखाया, जिसकी इस समाज को पहले आशंका थी। उनके अनुसार आज जिन ’पांच जिला अध्यक्षों की नियुक्ति हुई है, उनमें से एक भी ’वाल्मीकि समाज’ से नहीं लिया गया। आखिर इस समाज को प्रतिनिधित्व क्यों नहीं। सैनी का दावा है कि शहर में ’40 पर्सेंट वोट इसी वाल्मीकि समाज की है। उनका कहना है कि पूरे समाज को नजरअंदाज करने का मतलब अध्यक्ष को इस समाज से कोई दिक्कत है।






















