कुमार मधुकर
चंडीगढ। पिछले दिनों छह जुलाई को चंडीगढ़ मंथन के दौरान शहर के बुद्धिजीवियों ने प्रशासनिक कार्यशैली को लेकर सवाल खड़ा किया था। शहर के लाखों लोग प्रशासनिक रवैये से बेहद परेशान हैं। चंडीगढ़ मंथन कार्यक्रम में प्रशासनिक कार्यशैली से वक्ताओं को गुस्से को मद्दे नजर रखते हुए प्रशासक गुलाब चंद ने बड़ा फैसला किया है।
बता दें कि आज ही यानी सोमवार को प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने निर्णय लिया है कि वे प्रत्येक बुधवार को प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक यू.टी. सचिवालय, सेक्टर-9, चंडीगढ़ में आम जनता से मिलेंगे। जनसुनवाई से पूर्व, प्रशासक पूर्व में हुई सुनवाई के दौरान प्राप्त जन संदर्भों पर की गई कार्रवाई की समीक्षा हेतु प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ प्रातः 9:30 बजे से 10:00 बजे तक बैठक करेंगे।
वे नागरिक जो प्रशासक से मिलना चाहते हैं, वे अपनी प्रतिवेदन admr-chd@nic.in ईमेल पते पर भेज सकते हैं। इसके अतिरिक्त, इच्छुक व्यक्ति अपने प्रतिवेदन भौतिक रूप में निम्नलिखित कार्यालयों में भी जमा कर सकते हैं:
•अवर सचिव, पंजाब राज भवन, सेक्टर-6, चंडीगढ़ का कार्यालय;
•अवर सचिव, गृह विभाग, यू.टी. सचिवालय, सेक्टर-9, चंडीगढ़ का कार्यालय। प्रशासक से भेंट केवल पूर्व निर्धारित समय पर ही की जा सकेगी।






















