पार्टी प्रधान के साथ अनबन बताया जा रहा कारण!
कुमार मधुकर
चंडीगढ़. चंडीगढ़ कांग्रेस पार्टी में सुनामी, भूचाल और तूफान जैसी चीजें आने से पहले स्तब्ध कर देने वाली शांति बनी हुई है। यदि कांग्रेस की ओर से अभी तुरंत डैमेज को कंट्रोल नहीं किया गया तो कांग्रेस उम्मीदवार के लिए यह मुश्किल हो जाएगा। सूत्रों के हवाले से खबर मिल रही है कि कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष और मुस्लिम समाज के बड़े नेता अनवारुल हक अपने पद से किसी भी समय त्यागपत्र दे सकते हैं। सूत्रों का दावा तो यहां तक है कि अनवारूल हक न सिर्फ अपने पद से त्यागपत्र देंगे बल्कि कांग्रेस छोड़कर बहुजन समाज पार्टी या ओवैसी की पार्टी से लोकसभा चुनाव चंडीगढ़ क्षेत्र से लडेंगे। इसका कांग्रेस के चुनाव पर घातक असर पड़ सकता है।
सूत्रों का कहना है कि पिछले दिनों चंडीगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष एचएस लक्की ने पार्टी उपाध्यक्ष हक को कारण नोटिस जारी करते हुए पूछा था कि क्यों न पार्टी से निकाल दिया जाए। इस नोटिस में यह कहा गया था कि यदि सात दिन के अंदर नोटिस का जवाब नहीं दिया गया तो पार्टी निकाल दिए जाएंगे। फिलहाल हक की ओर से नोटिस का कोई जवाब नहीं दिया गया है। वहीं दूसरी ओर प्रधान लक्की वार्ड नं चार, जहां से फायर ब्रांड नेतृ जन्नत जहां ने पार्षद का चुनाव लडा था। ध्यान रहे कि इस चुनाव में कांग्रेस यूथ प्रेजिडेंट मनोज लुबाना की भाभी निर्दलीय खड़ा होकर कांग्रेस का खेल बिगाड दिया था, जिसमें जन्नत जहां मात्र 41 वोटों से हारीं थीं। उसी वार्ड से आज से एक दिन पहले अनवारुल हक समर्थक माने जाने वाली कांग्रेस की पूरी टीम को ही हटा दिया। इस टीम में ब्लॉक लेवल के प्रधान, महासचिव, सचिव, बूथ इंचार्ज सहित सभी को हटाया गया है। सूत्रों का कहना है कि हक और जन्नत जहां को बिना बताए इन पदाधिकारियों को हटाया गया है, जिससे अनवारुल हक बेहद नाराज बताए जा रहे हैं।
सूत्रों का यहां तक कहना है कि फिलहाल अनवारुल हक लखनऊ में है, जहां उनकी बातचीत राजनीतिक पार्टियों के बड़े नेताओं जैसे ओवैसी, बसपा से चल रही है। बताया यह भी जा रहा है कि स्थानीय तौर पर बसपा नेताओं से भी अनवारूल हक की बातचीत चल रही है, समझा जा रहा है कि आज शाम को लखनऊ से आने के बाद बसपा अध्यक्ष वरियाम सिंह और पूर्व प्रधान सोनू के साथ बैठक होगी।
बसपा प्रधान व पूर्व प्रधान ने कहा
बसपा के प्रधान वरियाम सिंह और पूर्व प्रधान सुखदेव सिंह सोनू ने पूछे जाने पर कहा कि निश्चित रूप से अनवारुल हक से उनकी बात हुई है। पर क्या बात हुई इसकी जानकारी नहीं मिल पाई।
कांग्रेस नेता अनवारुल हक बोले
वहीं कांग्रेस उपाध्यक्ष अनवारूल हक से बात करने पर उन्होंने बताया कि कांग्रेस प्रधान एचएस लक्की ने उनके साथ जरा भी अच्छा नहीं किया है। इसलिए इस चुनाव में पार्टी को खामियाजा भुगतना पडेगा। फिलहाल उन्होंने भी विस्तृत जानकारी देने से मना कर दिया।
NOT:- सभी फाइल फोटो






















