या तो नोटिस करें रद्द वरना चंडीगढ़ छोड़ने को हो जाएंगे मजबूर
हजारों करोड़ का होता है व्यापार चंडीगढ़ के इंडस्ट्रियल एरिया
राज सिंह
चंडीगढ़। व्यापारी एकता मंच ने चंडीगढ़ प्रेस क्लब में वार्ता करके घोषणा कि 12 व 13 को इंडस्ट्रियल एरिया रहेगा पूर्ण रूप से बंद। दोनों दिनों का विस्तृत कार्यक्रम रहेगा इस प्रकार 12 को व्यापारी अपनी लग्ज़री कारों संग मांगेंगे नोटिस रद्द करने के लिए भीख , सारे शहर के व्यापारियों को मिल कर करेंगे अपने हितों को जागरूक, फिर 13 को भीख की राशि व नोटिसों सहित पहुंचेंगे प्रशासन के दरबार , करेंगे नोटिस रद्द की गुजारिश , प्रशासन को अपील करेंगे कि हमारी इकठ्ठी की हुई भीख की राशि से ही नोटिस रद्द करें।
यदि प्रशासन न माना तो सभी व्यापारी वर्ग अपने अपने व्यवसाय परिसर की चाबियां प्रशासन को सौंप कर चंडीगढ़ से पलायन की लेंगे सौगन्ध, उद्योगपतियों ने हर तरफ से निराश होकर अब यूटी प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलने का निर्णय ले लिया है। उद्योगपतियों का कहना है कि प्रशासन की ओर से निरंतर तंग करने के लिए मिसयूज और वायलेशन के नोटिस भेजे जा रहे हैं। इस कारण अब कारोबार करना मुश्किल हो गया है। मालूम हो कि उद्योगपतियों गवर्नर कटारिया से भी मुलाकात कर चुके हैं। 29 अगस्त को उद्योगपतियों ने ट्रिब्यून चौक पर प्रशासन और गृह मंत्रालय के खिलाफ मांगों का लेकर प्रदर्शन किया था। उद्योगपतियों ने प्रशासन को अल्टीमेटम दिया था कि अगर दस दिन में उनकी समस्याएं हल न हुई तो वह चंडीगढ़ बंद करेंगे। दस दिन में कुछ नहीं होने पर अब उद्योगपति अपना कारोबार बंद कर रहे हैं। उद्योगपतियों की कई समस्याएं हैं जो पिछले 15 साल से लंबित हैं।






















