वाल्मीकि समाज ने चंडीगढ़ MC कमिश्नर के.के यादव का पुतला फूंका

0
1308

गुरचरण सिंह को बहाल और 68 लाख का नोटिस लिए जाने की उठायी मांग

चंडीगढ़ 24 जनवरी 2020, नगर निगम के कमिश्नर के के यादव और पूर्व मेयर राजेश कालिया के खिलाफ वाल्मीकि समाज में रोष बढ़ता ही जा रहा है । इसी कड़ी में आज रेजिडेंट वेलफेयर एोसिएशन डडू माजरा कालोनी के अध्यक्ष कुलदीप ढिलोढ (उर्फ टिटा) की अध्यक्षता में एक रोष प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन भगवान वाल्मीकि जी की शोभा यात्रा के दौरान लगाए गए भगवान वाल्मीकि व मजलूमों के मसीहा डॉ भीराव अम्बेडकर जी के चित्र को विज्ञापन बता कर गुरचरन सिंह को 68 लाख का नोटिस भेजा गया व भाई गुरचरन को नौकरी से भी निकाला दिया गया। वाल्मीकि समाज की आस्था को जो ठेस पहुंचाई गई इसकी घोर निंदा करता है। इस रोष प्रदर्शन में नगर निगम कमिश्नर के०के यादव व पूर्व मेयर राजेश कालिया का पुतला फूंका गया। प्रदर्शन में वाल्मीकि समाज के वरिष्ठ व्यक्ति शामिल रहे।

वाल्मीकि समाज ने यह फैसला लिया कि अगर जल्द ही 68 लाख का नोटिस व गुरचरन सिंह को नौकरी पर बहाल नहीं किया गया, तो यह प्रदर्शन एक विशाल आंदोलन का रूप लेगा । प्रदर्शन में मुख्य रूप से शामिल रहे। इस सामाजिक आंदोलन के अध्यक्ष कंवर पाल गहलोत, चौधरी गीता राम, समय सिंह, मुकेश अनार्य, लव कुमार, भगत राज, जानू, व समाज के युवाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here