चण्डीगढ़ में 11 मई यानी आज को निकलेगी “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” कलश यात्रा

0
142

साधना झा 
चण्डीगढ़ : “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” के अंतर्गत 11 मई यानी आज को चंडीगढ़ में भव्य कलश यात्रा एवं भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। आयोजकों द्वारा जारी जानकारी के अनुसार यह आयोजन सनातन संस्कृति, आस्था और भारतीय परंपराओं के गौरव को समर्पित रहेगा। कलश यात्रा का शुभारंभ सायं 4:00 बजे प्राचीन श्री खेड़ा शिव मंदिर, सेक्टर 28-सी से होगा, जो श्री सनातन धर्म मंदिर, सेक्टर-27 तक निकाली जाएगी। यात्रा के उपरांत सायं 5:30 बजे श्री सनातन धर्म मंदिर, सेक्टर 27-सी के परिसर में भजन संध्या का आयोजन होगा।  आयोजकों ने शहरवासियों से इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक महोत्सव में शामिल होकर सनातन परंपरा और भारतीय संस्कृति को आगे बढ़ाने का आह्वान किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here