कुमार मधुकर
चंडीगढ। भारत में पहलगाम आतंकी हमले का बदला पाकिस्तान के कई शहरों में करीब 21 आतंकी ठिकानों को पूरी तरह से तबाह करके ले लिया है। इस प्रकार से ऑपरेशन सिंदूर बेहद सफल रहा। इसके बाद से भारत में जश्न का माहौल है, जबकि पाकिस्तान में मातम है। इसी को लेकर समाजसेवी व राजनेता हाफिज अनवारुल हक ने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि आतंक फैलाया तो यही हश्र होगा।
राजनेता अनवारुल हक ने पाकिस्तान पर तंज कसते हुए कहा जिस देश के पास खाने के लिए रोटी न हो, पहनने के लिए कपड़े न हो, पीने के लिए पानी न हो उस देश की ऐसी हिम्मत की जिसमें पहलगाम में 27 लोगों की हत्या का माकूल जवाब दिया गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और देश के सैनिकों को सैल्यूट करते हुए कहा वाह गर्व है भारतीय सैनिकों और प्रधानमंत्री पर, जिन्होंने पाकिस्तान को नंगा कर दिया।
अनवारुल हक ने चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा पिछले दिनों मॉक ड्रिल को लेकर शहरवासियों से सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा कि ऐसी ड्रिल्स जनता की सुरक्षा व्यवस्था को परखने और आपदा प्रबंधन की तैयारियों को मजबूत करने के लिए की जाती हैं। अनवारुल हक ने कहा, “मॉक ड्रिल केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि एक गंभीर अभ्यास है जिससे यह सुनिश्चित किया जाता है कि किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन और आम जनता दोनों की तैयारियां कैसी हैं।” उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे मॉक ड्रिल के दौरान धैर्य और जिम्मेदारी का परिचय दें, प्रशासन के निर्देशों का पालन करें और अफवाहों से बचें। उन्होंने विश्वास जताया कि चंडीगढ़ की जागरूक जनता इसमें सकारात्मक भूमिका निभाएगी और प्रशासन का पूरा सहयोग करेगी।






















