चंडीगढ़ गणपति मोहत्सव सभा द्वारा लगातार 9वें मनाया गया गणपति उत्सव

0
2024

Raj Singh

चंडीगढ़. हर साल सेक्टर 32  में बड़ी धूमधाम से गणेश जी को विराजमान करते है व इस पर्व को हर्षउल्लास से मनाते है। सभा के प्रधान प्रदीप बंसल ने बताया कि सभा लगातार पिछले 9 सालों से गणपति उत्सव मनाते आ रही है। इस बार गणपति जी की ईको फ़्रेंड्ली मूर्ति को चिंतपूर्णी मंदिर सेक्टर 32 सी में विराजमान किया गया है ।गणपति जी को विधि विधान से पूजा विराजमान किया गया व शाम को सत्नरायण कथा की गई व शाम को भजन गायक अमन पाठक के भजनों द्वारा पूरा वातावरण गणपति बप्पा के भजनों से गूंज उठा ।आज विसर्जन के लिए दोपहर 2 बजे घघर में ले ज़ाया गया । वहाँ पर बड़ी धूमधाम से पूजन करके विसर्जन किया गया । इस विसर्जन में ख़ास तौर पर इस आयोजन को करने में सभा के प्रधान प्रदीप बंसल, महामंत्री अजय बंसल, संदीप गुप्ता, विशाल अग्रवाल, आशीष शर्मा, संजीव मित्तल, बबीता बंसल, दीपिका कविता सारू स्याल नमीषा व रमा मित्तल ने विशेष भूमिका निभायी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here