चण्डीगढ़ के क्रिस्चियन समुदाय ने सत्यपाल जैन को बधाई दी

0
656

चंडीगढ़ 14 जुलाई, 2022. चण्डीगढ़ के विभिन्न धार्मिक क्रिस्चियन संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने आज चण्डीगढ़ के पूर्व सांसद श्री सत्य पाल जैन को उनके पंजाब विश्वविद्यालय की सिंडीकेट के सदस्य चुने जाने पर बधाई दी। क्रिस्चियन धार्मिक संस्थाओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज श्री जैन के निवास पर जाकर इन दोनों नेताओं को बधाई दी तथा सभी ने वहीं पर इन दोनों के सुन्दर भविष्य के लिये प्रभु से प्रार्थना भी की।

प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व श्री अर्नस मसीह ने किया। उन्होंने बताया कि चण्डीगढ़ की सभी क्रिस्चियन संस्थाओं को श्री जैन की विजय पर इसलिये भी ज्यादा गर्व है क्योंकि श्री जैन की सारी स्कूली शिक्षा क्रिस्चियन हाई स्कूल खरड़ में हुई थी तथा अपनी संस्था के पूर्व छात्र को जिन्दगी में आगे जाता देखना पूरे समाज के लिये गर्व का विषय है।

श्री जैन एवं श्री मोदगिल ने इन प्रतिनिधियों को विश्वास दिलाया कि वह पूरी ईमानदारी से शिक्षा संस्थाओं की सेवा करते रहेंगे। प्रतिनिधिमंडल में श्री अर्नस मसीह, फादर प्रेमानंद सेक्टर 19 कैथोलिक चर्च, फादर जॉर्ज और फादर रैगी सैक्टर 24 डॉन बोसको चर्च, पास्टर बैनी, पास्टर प्रेमजीत टिटस, पास्टर विनोद प्रोचीया तथा पास्टर स्वराज सिद्धु भी शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here