टॉप समझने वाले मात्र एक BJP नेता ने अरोड़ा की वापसी के प्रयास तेज की चर्चाओं पर गुस्सा!
कुमार मधुकर
चंडीगढ़: नगर निगम में पूर्व चीफ इंजीनियर संजय अरोड़ा के रिपेट्रिएट होने के बाद भी उन्हें दोबारा उसी पद पर लाने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। चर्चाएं जोर पकड़ चुकी हैं कि भाजपा के ही कथित एक बड़े नेता जो चुनाव में असफल रह चुके ने अरोड़ा की वापसी के लिए नए सिरे से प्रयास तेज किए हैं। इन कोशिशों के बाद से ही भाजपा के जो नेता संजय अरोड़ा के कारनामे से असंतुष्ट हैं, उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि यदि अपने को टॉप समझने वाले नेता ने ऐसी गलती की तो इनके खिलाफ भी मोर्चा खोलने में देरी नहीं करेंगे।
वापस लाने के लिए जीतोड़ प्रयास
राजनीतिक गलियारों में लगातार चर्चाएं हो रही हैं कि भाजपा के के उक्त शीर्ष नेता ने अरोड़ा को हर हाल में नगर निगम में वापस लाने के लिए जीतोड़ प्रयास में हैं। इसके तहत नेताजी का आलाओं से मिलना जुलना साथ ही पूरे तर्क के साथ संजय अरोड़ा के समर्थन में अपनी बातों को रखने में जुट गए हैं। हालांकि सफलता मिलेगी या नहीं यह देखने वाली बात होगी।
इसी बीच भाजपा के अंदर ही दूसरा धड़ा पूरी तरह से संजय अरोड़ा के खिलाफ विरोध की मुद्रा में डटे हुए हैं। ताकि किसी भी स्थिति में संजय अरोड़ा नगर निगम ज्वाइन न करें। विरोधी गुट का रुख इतना स्पष्ट है कि यदि अरोड़ा को दोबारा निगम में लाने की दिशा में ठोस कदम उठाए गए, तो संजय अरोड़ा के कारनामे से असंतुष्ट भाजपाई खुलेआम राजनीतिक तलवारें लेकर अपने ही टॉप नेता के खिलाफ मैदान में उतर आएंगे।
अब यह मामला केवल प्रशासनिक नहीं, बल्कि भाजपा के अंदर राजनीतिक टकराव का रूप लेता दिखाई दे रहा है। नगर निगम में नए विवाद की आहट के साथ-साथ भाजपा के अंदर भी दो स्पष्ट खेमे बन चुके हैं, एक जो संजय अरोड़ा की वापसी चाहता है, और दूसरा जो इसे पार्टी की साख और प्रशासनिक परंपराओं के खिलाफ मान रहा है। इन चर्चाओं ने नगर निगम के भविष्य के साथ-साथ भाजपा की आंतरिक स्थिति को भी चर्चा के केंद्र में ला दिया है। अब सबकी निगाहें इस बात पर टिक गई है कि क्या अरोड़ा की किसी भी संभावित वापसी पर पार्टी के भीतर सुलह बन पाएगी या टकराव नई दिशा में जाएगा।






















