चंडीगढ 25 FEB 2021। पंजाब विश्वविद्यालय के चांसलर एवं भारत के उपराष्ट्रपति एम वैंकेया नायडू ने भारत सरकार के अपर महासालिसिटर सत्य पाल जैन को उनके द्वारा पंजाब विश्वविद्यालय में सुधार के लिए गठित की गई समिति में अपना प्रतिनिधि नामज़द किया है। यह आदेश उपराष्ट्रपति द्वारा 23 फरवरी को जारी किया गया।
यहां ये उल्लेखनीय है कि भारत के उपराष्ट्रपति जोकि पंजाब विश्वविद्यालय के चांसलर भी है, ने 8 फरवरी को एक 11 सदस्यीय समिति का गठन किया था जो पंजाब विश्वविद्यालय से संबंधित कानूनों का अध्ययन करके उसमें क्या.क्या संशोधन करने हैं, इस पर 2 महीने के भीतर.भीतर अपनी रिपोर्ट देगी। इस समिति में एक प्रतिनिधि चांसलर का भी होना था जिसके लिये अपर महासालिसिटर जैन की नियुक्ति की गई है।
जैन लंबे अरसे से पंजाब विश्वविद्यालय से जुडे़ हैं तथा चार.चार वर्ष की 10 टर्म पुरी करके वह पिछले 40 वर्षो से पंजाब विश्वविद्यालय की सीनेट के सदस्य हैं। वह पंजाब विश्वविद्यालय के सिंडिकेट के भी सदस्य रहे हैं तथा लॉ फैकल्टी के डीन भी रहे हैं। जैन संविधान तथा चुनाव कानूनों के जाने माने विशेषज्ञ हैं तथा पंजाब विश्वविद्यालय के प्रशासनिक सुधारों के साथ काफी देर से जुडे़ हैं।
Home Chandigarh सत्यपाल जैन को बड़ी ज़िम्मेदारी, पीयू गवर्नेंस रिफॉर्म्स कमेटी में उपराष्ट्रपति के...