पूर्व मेयर प्रदीप छाबड़ा भाजपा पर गरजे! मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी पर, भाजपा दफ़्तर के सामने प्रदर्शन

0
317

कुमार मधुकर
चंडीगढ 27 FEB 2023। इस अवसर पर पूर्व मेयर व पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन प्रदीप छाबड़ा ने कहा कि जैसे सब को पता ही है कि भारत के गरीब बच्चों के लिए शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति लाने वाले और पूरे देश के लिए अच्छे स्कूल और शिक्षा मॉडल देने वाले दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया जी को केंद्र सरकार के इशारे पर बिना दोष सी बी आई ने गिरफ्तार कर लिया है। आम आदमी के भारत में बढ़ रहे प्रभाव से भारतीय जनता पार्टी घबरा गई है।
इस गैरक़ानूनी असवैधानिक गिरफ्तारी का विरोध करने के लिए ’आज भाजपा के दफ़्तर के सामने शांतमई रोष धरना दिया गया। चंडीगड़ के सभी आप नेताएकार्यकर्ताओं व पार्षद शामिल हुए। सभी ने बीजेपी की कड़े शब्दों में निंदा की। प्रदर्शनकारी भाजपा के खिलाफ नारे लगा रहे थे। इस बीच कार्यकर्ताओं ने भाजपा ऑफिस की तरफ जाने का प्रयास किया। लेकिन भारी पुलिस सुरक्षा के चलते रोक दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here