राजनीतिक शख्सियत हो सकता है चंडीगढ़ का अगला प्रशासक! आईएएस लॉबी में सत्य गोपाल का नाम सबसे ऊपर

0
1436

कुमार एम
चंडीगढ़। आईएएस अधिकारी एडवाइजर मनोज परीदा के तबादले के बाद से शहर के प्रशासक का अगला एडवाइजर कौन होगा। इसको लेकर कयासों का दौर चल रहा है। इस बीच दिल्ली से छन छन कर एक बड़ी सूचना निकलकर आ रही है कि यूटी चंडीगढ़ को स्वतंत्र रूप से अगला प्रशासक मिलने जा रहा है, जो राजनीतिक व्यक्ति होगा। वहीं दूसरी ओर आईएएस लॉबी में सत्यगोपाल का नाम सबसे आगे चल रहा है।  
ध्यान रहे कि अभी तक पंजाब के गवर्नर ही यूटी चंडीगढ़ के प्रशासक लगाए जाते आ रहे हैं, जो गवर्नर के पास अलग से प्रभार होता है। बताया जाता है कि इस बार केंद्र सरकार ने मन बना लिया है कि चंडीगढ को अगल से राजनीतिक व्यक्ति को प्रशासक लगाया जाए। इस बार केंद्र सरकार के पास बड़ा मौका है कि पंजाब में भाजपा का कोई भी राजनीतिक पार्टी सहयोगी के तौर पर नहीं है। इसके पहले जब यूटी चंडीगढ़ में प्रशासक लगाने की बात करीब करीब तय हो गई थी,  तब पंजाब के तत्कालीन मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने विरोध किया था। इस पर केंद्र को अपने फैसले को वापिस लेना पड गया था।
वहीं दूसरी ओर अगला एडवाइजर के तौर पर दो आईएएस अधिकारियों का नाम चल रहा है, जिसमें सबसे ऊपर आईएएस सत्य गोपाल का नाम नंबर एक पर है। बताया जा रहा है कि यदि यूटी चंडीगढ़ में प्रशासक नहीं लगाया गया तो एडवाइजर के तौर पर सत्य गोपाल ज्वाइन कर सकते हैं। ध्यान रहे कि आईएएस अधिकारी सत्यगोपाल चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड के चेयरमैन रहे हैं, और उनके ही कार्यकाल में धनास स्थित गरीब लोगों के लिए हजारों फ्लाइट्स बनाकर तैयार किए गए थे।
जिस प्रकार से एडवाइजर टू एडमिनिस्ट्रेटर के नाम की घोषणा नहीं की गई है। इसका मुख्य कारण यही बताया जा रहा है कि यूटी चंडीगढ़ में प्रशासक अब पंजाब का गवर्नर नहीं, बल्कि एक अलग से प्रशासक लगाए जा सकते हैं। इसको लेकर लगातार मंथन चल रहा है। इसको लेकर केंद्र में लगातार मंथन चल रहा है। यही कारण है कि मनोज परीदा का ट्रांसफर हो जाने के बाद भी अगला एडवाइजर कौन होगा इसके नाम को लेकर अभी तक कुछ तय नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here