राज सिंह
चंडीगढ़ 09 Jan 2023। दिल्ली से चंडीगढ़ आने पर पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल को नव वर्ष की बधाई देन स्थानीय कांग्रेस के उपाध्यक्ष हाफिज अनवारुल हक बंसल के आवास पर पहुंचे। इस दौरान हक से साथ अन्य कांग्रेसी नेता रूपिंदर सिंह रूपी, पार्टी महासचिव विजय राणा के अलावा अन्य नेता मौजूद थे।
अनवारूल हक ने पत्रकारों को बताया कि नए साल में राहुल गांधी की ओर चलाई जा रही भारत जोड़ो यात्रा से देश की जनता में एक नई ऊर्जा और भरोसा का संचार हो रहा है। इसके अलावा देश भर में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में भी जबरदस्त जोश देखने को मिल रहा है। हक ने दावा किया है कि वर्ष 2024 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को देश में जबरदस्त जीत मिलेगी और केंद्र में सरकार भी बनेगी।
























