करन वासुदेव बने गाय कल्याण समिति के सदस्य, सत्यपाल जैन से आशीर्वाद लिया

0
158

कुमार मधुकर
चण्डीगढ़ 07 अक्तूबर, 2023. चण्डीगढ़ के पूर्व भाजपा सांसद एवं भारत सरकार के अपर महासालिसिटर सत्यपाल जैन ने कहा है कि चण्डीगढ़ में गाय माता की सेवा एवं देखभाल की और विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है तथा इसके लिये सभी सम्भव प्रयास किये जाने चाहिये। चण्डीगढ़ गाय कल्याण समिति के नवनियुक्त सदस्य करन वासुदेव आज प्रातः अपने साथियों सहित जैन के निवास पर उनसे मिलने पहुंचे। इस अवसर पर सभी उपस्थित जनों की उपस्थिति में जैन ने ये बात कही। जैन ने कहा कि भारत में गाय को माता का दर्जा दिया गया है तथा गाय माता की निस्वार्थ सेवा करना प्रत्येक व्यक्ति का धर्म है। करन वासुदेव ने जैन को विश्वास दिलाया की वह चण्डीगढ़ में गाय कल्याण समिति की गतिविधियों में पूर्ण योगदान करेंगे तथा गऊ माता की सेवा में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। इस अवसर पर चण्डीगढ़ के पूर्व महापौर देवेश मोदगिल भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here