आम आदमी पार्टी की तिरंगा यात्रा में उमड़ी जनसैलाब, बारिश में भी डेट रहे सैकड़ों कार्यकर्ता

0
226
कुमार मधुकर 
चंडीगढ़ 14 अगस्त 2022.  देश की आजादी को 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आज आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ ने शहर में तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन किया। इसका नेतृत्व आम आदमी पार्टी के सह प्रभारी एवं चंडीगढ़ के पूर्व मेयर प्रदीप छाबड़ा और पार्टी की स्थानीय इकाई के अध्यक्ष प्रेम गर्ग ने किया।इस कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ के सभी पार्षद, पार्टी के तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के अलावा स्थानीय लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया और वंदे मातरम तथा भारत माता की जय के नारे लगाए। आप की तिरंगा यात्रा सेक्टर-22 स्थित अरोमा होटल से शुरू हुई तथा किरण सिनेमा पर पहुंचकर संपन्न हुई।
इस मौके पर अपने संबोधन में आम आदमी पार्टी के सह प्रभारी एवं चंडीगढ़ के पूर्व मेयर प्रदीप छाबड़ा ने कहा कि लगभग स्वतंत्रता आंदोलन जैसी देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत वाले संघर्ष से जन्मी आम आदमी पार्टी देश की एकता व अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। आम आदमी पार्टी का हर कार्यकर्ता राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे की आन-बान-शान को बनाए रखने के लिए कभी भी और किसी भी संघर्ष, यहां तक कि किसी भी बलिदान से भी कभी पीछे नहीं हटेगा। राष्ट्रभक्ति आम आदमी पार्टी की आत्मा है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन व इसके बाद भी देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर देने वाले अमर शहीदों का सम्मान आम आदमी पार्टी के लिए सर्वोपरि है।
यही कारण है कि पंजाब में भी जब आम आदमी पार्टी की सरकार बनी तो मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शहीदे आजम भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़कलां में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। पंजाब के इतिहास में किसी मुख्यमंत्री ने पहली बार शहीदे आजम को इस तरह का सम्मान दिया। प्रदीप छाबड़ा ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने देश में जिस तरह की ईमानदार राजनीति की शुरुआत की है, वह देश की आजादी के बाद भारतीय राजनीति में अपने आप में पहला और विलक्षण उदाहरण है। इसीलिए आज देशभर में लोग तेजी से आम आदमी पार्टी के साथ जुड़ते जा रहे हैं और रिवायती राजनीतिक दलों की राजनीति को नकार कर एक मात्र विकल्प के रूप में आम आदमी पार्टी को देख रहे हैं। छाबड़ा ने कहा कि आम आदमी पार्टी लोगों की उम्मीदों-अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए वचनबद्ध है। दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल तथा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने यह साबित करके पूरे देश को दिखा दिया है।
इस मौके पर आम आदमी पार्टी की स्थानीय इकाई के अध्यक्ष प्रेम गर्ग ने भाजपा की राष्ट्रभक्ति को खोखला करार दिया। उन्होंने कहा कि देश को बेतहाशा महंगाई और बेरोजगारी में धकेल देने वाली केंद्र की भाजपा नेतृत्व वाली मोदी सरकार देश की आजादी के अमृत काल में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को भी बेचने के लिए उतर पड़ी। गरीबों तक को राशन के साथ 20 रुपए में तिरंगा झंडा खरीदने के लिए मजबूर किया गया। भाजपा को इसके लिए देश से माफी मांगनी चाहिए। भारी बारिश में भी आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं में देश भक्ति का जनून यह सब माननीय अरविंद केजरीवाल के देश प्रेम की वजह से

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here