पांच केंद्र शासित प्रदेशों के कांग्रेस अध्यक्षों ने राहुल को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की मांग की

0
804
चंडीगढ़ 23 अगस्त 2020.  दमन-दीव कांग्रेस अध्यक्ष केतन पटेल, अदंमान निकोबार कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद कुलदीप शर्मा, लक्षद्वीप कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद हमदुल्लाह सईद, चंडीगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा तथा दादरा नगर हवेली कांग्रेस अध्यक्ष महेश शर्मा ने सीडब्ल्यूसी से की अपील: विपक्षी नेता की भूमिका निभाने में राहुल गांधी ही सक्षम है.
असली आजादी न्यूज़ नेटवर्क, दमन 23 अगस्त। आज 24 अगस्त दिल्ली में होने वाली सीडब्ल्यूसी की बैठक से पहले देश के पांच संघ शासित प्रदेशों के कांग्रेस अध्यक्षों ने सीडब्ल्यूसी के सभी सदस्यों को संयुक्त रुप से पत्र लिख कर राहुल गांधी को फिर से कांग्रेस की कमान सौंपने की मांग की है। 
दमन-दीव कांग्रेस अध्यक्ष केतन पटेल, अदंमान निकोबार कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद कुलदीप शर्मा, लक्षद्वीप कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद हमदुल्लाह सईद, चंडीगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा तथा दादरा नगर हवेली कांग्रेस अध्यक्ष महेश शर्मा सहित के कांग्रेसी नेताओं ने अपने पत्र में लिखा है कि हम सब सर्व सम्मति से यह निर्णय ले रहे हैं कि देश की वर्तमान परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए सक्षम विपक्ष की आवश्यकता है।
राहुल गांधी में जनहित के हर मुद्दे पर सरकार को घेरने की क्षमता है। साथ ही साथ सभी मुद्दों पर उनकी जानकारी तथा सक्षम नेतृत्व पार्टी के लिए अति आवश्यक है। राहुल गांधी यूथ और सीनियर दोनों का ही नेतृत्व करने में सक्षम है। लोकशाही के ढांचे को बचाने में भी राहुल गांधी सक्षम है। हम सबकी सीडब्ल्यूसी से विनती है कि जल्द से जल्द राहुल गांधी को फिर से कांग्रेस पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जाय। इस मामले में देरी से पार्टी को नुकसान उठाना पड सकता है।
गौरतलब है कि 24 अगस्त यानि की आज कांग्रेस वर्किंग कमेटी (सीडब्ल्यूसी) की बैठक होने वाली है जो सोनिया गांधी के अंतरिम अध्यक्ष के तौर पर एक साल पूरा होने के बाद होने वाली है। कांग्रेस में राजनीतिक प्रक्रिया में आम सहमति महत्वपूर्ण हिस्सा रही है, चुनाव नहीं है। सोनिया गांधी ने भी सबको मिलकर कांग्रेस का नया प्रमुख चुनने का संकेत दे दिया है। ऐसे में संघ शासित प्रदेशों के कांग्रेस अध्यक्षों एवं सांसद का यह पत्र काफी महत्वपूर्ण हो जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here