नव-मतदाताओं, महिलाओं एवं युवाओं पर रहेगा फोकस

0
528
नव-मतदाताओं, महिलाओं एवं युवाओं पर रहेगा फोकस
चंडीगढ़, 27 जनवरी 2019 – भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ द्वारा प्रदेश के सभी शक्ति केंद्र प्रमुखों का सम्मेलन प्रदेश कार्यालय ‘कमलम्’ में प्रदेश अध्यक्ष श्री संजय टंडन की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।  इस सम्मेलन में हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर ने बतौर मुख्य वक्ता भाग लिया।  इसके अतिरिक्त सांसद श्रीमती किरण खेर सहित सभी वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए श्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को 2019 में होने वाले लोकसभा चुनावों में विजय प्राप्त करने के लक्ष्य के साथ कार्य करना चाहिए।  उन्होंने कहा कि बूथ समिति तथा शक्ति केंद्र के कार्यकर्ताओं को आपसी तालमेल के साथ सभी स्थानीय निवासियों तक सरकार की सभी जनहित योजनाओं के प्रति जागरूक करना चाहिए।  उन्होंने कहा कि वर्तमान भाजपा शासित केंद्र सरकार सामान्य जनता के हित में जो कार्य किए हैं वे पूर्ववर्ती सरकारों ने कभी सोचे भी नहीं।
अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में प्रदेश अध्यक्ष श्री संजय टंडन ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि अपनी सरकार की उपलब्धियों के बल पर ही हमें 2019 के चुनावों में जीत हासिल करनी है।  उन्होंने कहा कि समय-समय पर बूथ तथा शक्ति केंद्र स्तर पर किए जाने वाले कार्यक्रमों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठित कर उन्हें मिशन 2019 के लिए काम पर लगाना है।  उन्होंने कहा कि आने वाले समय में बूथ, शक्ति केंद्र, मंडल, जिला तथा प्रदेश स्तर पर कई कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे जिसमें सभी कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढक़र भाग लेना है।
श्रीमती किरण खेर ने कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में केंद्र सरकार के माध्यम से चंडीगढ़ की जनता के लिए बहुत से काम करवाए हैं लेकिन कई बार कार्यों की सही जानकारी जनता तक न पहुंचाए जाने के कारण लोगों को इन बातों का ज्ञान ही नहीं होता।  अत: कार्यकर्ताओं को सभी कार्यों की जानकारी जनता तक पहुंचानी चाहिए।
प्रदेश महामंत्री संगठन दिनेश कुमार ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में अब ज्यादा समय नहीं रहा है इसलिए संगठन के सभी कार्यकर्ताओं को प्रत्येक दिन अपना कुछ समय पार्टी कार्याक्रमों को देना चाहिए जिससे पार्टी के सभी संगठनात्मक कार्य एवं कार्यक्रम सुचारू व सही समय पर हो सकें।
नवनियुक्त मेयर राजेश कालिया ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि मैंने जनता की सेवा के लिए मुझसे मिलने का पर्ची सिस्टम खत्म कर दिया है तथा शहर का कोई भी नागरिक अपनी समस्या को लेकर मुझसे सीधा मिल सकता है तथा मैंने लोकसभा चुनाव से पहले किसी भी सम्मान समारोह में जाने की अपेक्षा जन कठिनाईयों को सुलझाने का लक्ष्य रखा है।
प्रदेश महासचिव चन्द्रशेखर ने सभी कार्यकर्ताओं से चुनाव संबंधी बूथ-समितियों तथा अन्य इकाइयों का गठन करने का आह्वान किया तथा उनकी समय-समय पर बैठक आयोजित कर चुनाव संबंधित तैयारियों की समीक्षा करने के लिए कहा।
श्री अरुण सूद ने कहा कि शक्ति केंद्र प्रमुख ही चुनाव में जीत प्राप्त करने के लिए हमारे असली सेनापति हैं और इनके द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में किए गए जनसम्पर्क से ही भारतीय जनता पार्टी आने वाले लोकसभा चुनावों में विजय प्राप्त करेगी।
कार्यक्रम में प्रदेश पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों, महासचिवों, मंडल अध्यक्षों तथा शक्ति-केंद्र प्रमुखों, मोर्चा अध्यक्षों तथा प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here