*कांग्रेस ने मनाया 135वां स्थापना दिवस*
चण्डीगढ़ 28 दिसम्बर 2019: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 135वा स्थापना दिवस चण्डीगढ़ कांग्रेस भवन में ध्वजारोहण कर व सेक्टर 35 से 34 तक फ्लैग मार्च” भी निकाला गया जिसमे चण्डीगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा, वरिष्ठ नेता पवन कुमार बंसल एवं कार्यकर्ता भी शामिल रहे। छाबड़ा ने कहा कि एकता, न्याय, समानता, अहिंसा, स्वतंत्रता के 135 साल को आज मना कर उन्हें याद करते है जिन्होंने कांग्रेस की नींव रखी उस भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 135 वर्ष को हम हर्ष उल्लास से मनाते हैं।
उन्होंने कहा राष्ट्र के लिए बलिदान कांग्रेस पार्टी के लिए सबसे ऊपर है। हमारी नीवं के समय से, भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के माध्यम से और आने वाले सभी दिनों के लिये, भारत पहले स्थान पर है। अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा के अनुसार देश का असली डीएनए, गरीब-शोषित-पिछड़ों-युवाओं-महिलाओं और जन-जन की आवाज़ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 135वें ‘स्थापना दिवस’ की सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ और कहा अन्तिम पायदान पर खड़े इंसान की आवाज, किसान, नौजवान, मजदूर, महिलाएं और हर मज़लूम की आवाज व प्रेम, भाईचारा, शांति, सत्य का अंदाज ही कांग्रेस की पहचान हैं।
आगे छाबडा ने कहा आज देश के सँविधान खतरे में है मौजूदा सरकार उसे तहसनहस करने की जीतोड़ कोशिश कर रही है तो आज हम प्रतिज्ञा ले की बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर जी द्वारा बनाये गये भारत के लोकतान्त्रिक, धर्मनिरपेक्ष समाजवादी संविधान की रक्षा करेंगे ओर देश की विखंडनकारी शक्तियों को मुहँ तोड़ जवाब देंगे ओर उनके बुरे मंसूबों को कभी कामयाब नहीं होने देगें। संविधान के मुख्य स्वरूप धर्मनिरपेक्षता को बनाये रखने के लिए राष्ट्र के एक प्रहरी की तरह सजग ओर निष्ठापूर्वक संविधान की हिफाजत के लिए कार्य करते रहेंगे।