नागरिकता संशोधन एक्ट के समर्थन में पद यात्रा 26 जनवरी को

0
502

चंडीगढ़ 24 जनवरी 2020. “आगामी 26 जनवरी को चंडीगढ़ की एक संस्था वाईस ऑफ़ इंडिया नागरिकता संशोधन एक्ट के समर्थन पर विशाल पद यात्रा का आयोजन करने जा रही है| जिसमें भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के कार्यकर्ता भी हजारों की संख्या में इसमें बढ़ चढ़ कर हिंसा लेंगे.” यह बात भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने कही.

इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु अरुण सूद की अध्यक्षता में जिला नंबर 2  और 4 की बैठक, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा,एस सी मोर्चा, ओ बी सी मोर्चा, किसान मोर्चा, अल्पसख्यक मोर्चा की पार्टी कार्यालय कमलम में बैठकें हुई. इन बैठकों में रामवीर भाटी उपाध्यक्ष, प्रेम कौशिक और चन्दर शेखर महासचिव, पार्षद आशा जसवाल, सुनीता धवन, शक्ति प्रकाशदेवशालीरविकांत शर्मा, भूपिंदर शर्मा, मनु भसीन, प्रोफ़ेसर डोगरा, मो. खुर्शीद, अमित राणा, गौरव गोयल बलविंदर सिंह आदि उपस्थित हुए.

बैठकों को सम्बोधित करते हुए अरुण सूद ने कहा कि नागरिकता संशोधन एक्ट पाकिस्तान, बांग्लादेश तथा अफगानिस्तान के अल्पसंख्यकों के हितों की रक्षा हेतु है. यह एक्ट किसी की नागरिकता छीनने वाला नहीं बल्कि पाकिस्तान, बांग्ला देश और अफगानिस्तान के अल्पसंख्यों की जोकि वहां से उत्पीड़न होकर भारत में शरणार्थी बन कर आये है उनको नागरिकता प्रदान करने हेतु है. परन्तु यह हमारा दुर्भाग्य है कि हमारे देश के विभिन विपक्षी दल अपनी राजनितिक रोटियां सेकने के लिए इसके विषय में दुष्प्रचार कर रहे है और लोगों के बीच डर और अराजकता पैदा कर रहे है.

ऐसे नापाक इरादे रखने वाले विपक्षी दलों की नियत से पर्दा उठाने और लोगों को इस एक्ट की सत्यता को बताने हेतु वॉइस ऑफ़ इंडिया इसके समर्थन में जागरूकता पद यात्रा का आयोजन करने जा रहा है जिसमें भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ ने भी इस नेक काम में भाग लेने का फैंसला किया है. प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने चंडीगढ़ वासियों से अपील की है कि वे इस पद यात्रा का हिस्सा बने और राष्ट्र विरोधी ताकतों को मुँह तोड़ जवाब दें.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here