
चंडीगढ़ 8 Dec 2019। हैदराबाद में वेटरनरी डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी को लेकर उसके आरोपियों को पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया। वहीं अब उन्नाव की बिटिया के साथ हुई दरिंदगी के बाद दम तोड़ने से परिवार समेत पूरा देश सदमे और गुस्से में है। जिसको लेकर रविवार को शाम करीब शाम को महिला कांग्रेस की तरफ से कैंडल मार्च निकाला। यह कैंडल मार्च सेक्टर-35 स्थित कांग्रेस भवन से शुरू होकर सेक्टर 34/35 लाइट प्वाइंट तक गया। यहां चंडीगढ़ महिला कांग्रेस की तरफ से कैंडल जलाकर उन्नाव की बिटिया को श्रद्धांजलि दी गई। वहीं चंडीगढ़ महिला कांग्रेस की अध्यक्ष दीपा दुबे ने कहा है की भगवान ने पुलिस के माध्यम से न्याय दिया है। महिला प्रदेश अध्यक्ष ने मांग की है कि पुलिस द्वारा सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। ताकि पीड़ित परिवार को इंसाफ मिले। इस मौके पर चंडीगढ़ कांग्रेस प्रदेश के कार्यकर्ता और चंडीगढ़ महिला कांग्रेस की सभी कार्यकर्ता मौजूद थे।
प्रीती केसरी भी गरजीं वहीं युवा कांग्रेस ने गांव दरिया में उन्नाव में हुई बेटी की मौत को लेकर कैंडल मार्च किया। इस मार्च में युवा कांग्रेस की लड़कियों ने हाथों में लाठियां लेकर पूरे गांव में मार्च किया। युवा कांग्रेस की उपाध्यक्ष प्रीती केसरी ने कहा कि आज हम सभी लड़कियां हाथों में लाठियां लेकर मार्च करी रही हैं। क्योंकि युवा कांग्रेस के सभी साथी यह संदेश देना चाहते है कि हम गांधी जी के संदेशों और उपदेशों के ऊपर चलने वाले लोग हैं। गांधी जी ki इस लाठी से संदेश देना चाहते है कि हम गांधी जी की यह लाठी अपनी सुरक्षा के लिए प्रयोग करके सकते है। प्रीती ने कहा कि बीजेपी के शासन में ऐसा समय आ गया है कि देश की लड़कियों को अपनी सुरक्षा खुद करनी पड़ेगी। आज समय में रेप और मर्डर की बढ़ती हुई घटनाओं के कारण लड़कियां घर से निकलने में असहज महसूस करती हैं। शहर के युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने कहा कि बीजेपी का बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा महज जुमला ही साबित हुआ। प्रदीप कुमार के अनुसार योगी सरकार दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करके जेल में बंद करे। इस मार्च में संजीव बिरला, संदीप कुमार, दविंदर कुमार, करिश्मा, ज्योति, श्वेता, सोनिया, रजनी कविता, मीनाक्षी, रजनी के अलावा दर्जनों कार्यकर्ता शामिल हुए।























