
संजीव शर्मा
चंडीगढ़: शनिवार को प्रदेश में यूथ कांग्रेस के चुनावों के नतीजे घोषित कर दिए गए। इसमें प्रदेश महासचिव पद के लिए रियाज उल हक सहित 16 उम्मीदवारों ने युवा प्रदेश महासचिव पद पर जीत हासिल की है। रियाज उल हक लंदन में वकालत की पढ़ाई पूरी करने के बाद राजनीति में भाग्य आजमाने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा दी है। फिलहाल रियाज युवा कांग्रेस के महासचिव चुने गए हैं। इसको लेकर शहर के युवाओं में जबरदस्त उत्साह है। वहीं दूसरी ओर महासचिव बनने के बाद शहर भर से रियाज को बधाइयां मिल रहीं हैं। एक बातचीत में युवा कांग्रेस के नेता रियाज ने बताया कि उनका राजनीति में आना और वकालत की पढाई करने का एक ही उद्देश्य है समाज की सेवा। वकालत से भी गरीब लोगों की सेवा करने का मौका मिलेगा,जबकि राजनीति में आकर भी लोगों की सेवा की जा सकती है। इसलिए वकालत की पढाई और राजनीति में कदम रखा है। यहां यह भी बता दें कि रियाज के पिता अनवारूल हक कांग्रेस के बडे नेता हैं।























