चंडीगढ़ 18 DEC 2021। नगर निगम चुनाव भयानक ठंड के बावजूद पूरी तरह से गरमा गया है। राजनीतिक पार्टियां बडे बडे नेताओं को चुनाव मैदान में प्रचार के लिए उतार रहे हैं। शनिवार को वार्ड नंबर-11 में आम आदमी पार्टी उम्मीदवार ओंकार के पक्ष में पार्टी के बड़े नेता और सीनियर वाइस प्रेजिडेंट बिक्रम धवन सहित कई नेता सेक्टर-18, 19 और 21 वोट मांगने पहुंचे। इस दौरान सभी नेताओं ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। साथ ही वार्ड-11 की जनता से आह्वान किया कि आम आदमी पार्टी उम्मीदवार ओंकार सिंह को वोट देकर भारी मतों से विजयी बनाएं। आप नेता बिक्रम धवन ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आप के पार्षद एमसी जीतने पर शहर को एक बार फिर से नंबर-1 बनाएंगे। अन्यथा भाजपाई पानी, प्रॉपर्टी टैक्स, तरह तरह के सेस लगाकर लोगों का जीना हराम कर देंगे।
वार्ड-11 से आप उम्मीदवार ओंकार औलख ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा की महंगाई निशानी बनी हुई है। औलख ने कहा भाजपा ने उज्जवला के नाम से गरीबों को ठगा है। जिस तेल की कीमत 80 रुपए होती थी, उसकी कीमत 240 रुपए पार हो गई। सभी प्रकार के दाल की कीमत भी डेढ़ सौ से ऊपर चली गई है।
औलख ने हमलावर हुए कहा कि भाजपा राज में रोजगार समाप्त हो चुका है। सरकारी तंत्र का निजीकरण हो रहा है। इस प्रकार से यहां के लोगों का जीना और हराम हो जाएगा। उन्होंने कहा कि जो शहर, देश में नंबर-1 होता था, आज वही शहर 66 वें स्थान पर चला गया है। महंगाई के कारण लोगों का जीना हराम हो गया है। ऐसे में अब समय आ गया है कि भाजपा और कांग्रेस को बाहर का रास्ता दिखाएं।


























