आगामी पैरा राष्ट्रीय योगासन खेल प्रतियोगिता में चण्डीगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे

0
434

द्वितीय पैरा चण्डीगढ़ स्टेट योगासन खेल प्रतियोगिता के विजेता
इसी माह नई दिल्ली में आयोजित होनी है प्रतियोगिता
साधना
चण्डीगढ़ : योगासन एसोसिएशन, चण्डीगढ़ द्वारा द्वितीय पैरा चण्डीगढ़ स्टेट योगासन खेल प्रतियोगिता 2025 का आयोजन गवर्नमेंट रिहैबिलिटेशन इंस्टिट्यूट फॉर इंटेलेक्चुअल डिसैबिलिटीज (ग्रिड), सैक्टर-31 के साथ मिल कर इसी संस्थान परिसर में करवाया गया। इस प्रतियोगिता का आयोजन भारत योगासन महासंघ के मार्गदर्शन में दिव्यांग-जन योगासन के श्रवण बाधित, दृष्टि बाधित एवं शारीरिक बाधित जैसी वर्ग श्रेणियों में करवाया गया। प्रतियोगिता के उद्धघाटन समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर पधारे योगासन एसोसिएशन, चंडीगढ़ के अध्यक्ष डॉ एमएस कम्बोज ने सम्बोधन में सभी प्रतिभागियों को योग से जुड़े रहने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर ग्रिड के छात्रों एवं विशिष्ट बालिका योगिनी आन्या और योगाभ्यास योगशाला की अनन्या ने अपने मनमोहक योग प्रदर्शन से सारा वातावरण योगमय कर दिया।

इस आयोजित प्रतियोगिता में चंडीगढ़ क्षेत्र के इंस्टिट्यूट फॉर द ब्लाइंड, सेक्टर-26, वाटिका (श्रवण बाधित सम्बंधित विशिष्ट विद्यालय), सेक्टर-19 , शी फाउंडेशन, चंडीगढ़ एवं विभिन्न शारीरिक दिव्यांग-जन संस्थाओं से 80 के लगभग पैरा योगासन खिलाडियों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया और अपना बेहतरीन प्रदर्शन दिखाया। 2024 में चरणबद्ध तरीके से शुरू की गयी पहल को नए आयामों तक ले जाने के लिए योगासन एसोसिएशन चंडीगढ़ के समस्त उपस्थित सदस्यों ने एक बार फिर अपनी वचनबद्धता दोहराते हुए, दिव्यांग योगासन खिलाड़ियों को हर प्रकार के सहयोग एवं मार्गदर्शन प्रदान करने देने का किया।

संस्था के मुख्य सलाहकार एमके वरमानी ने बताया कि समापन समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर डॉ अजीत सिंह, संयुक्त निदेशक (ग्रिड) तथा विशेष अतिथि के रूप में डॉ महेंद्र सिंह, संयुक्त निदेशक( खेल विभाग, चंडीगढ़), विशिष्ट अथितियों में डॉ मनिंदर पाल सिंह, अध्यक्ष चंडीगढ़ खेल संघ(सीडब्ल्यूएसएन) ग्रिड से जसपाल शर्मा, ऐडीओ, प्रो डॉ करूप्पासामी, वंदना सिंह, प्राचार्य और अनिल कुमार, स्पेशल एजुकेटर (ग्रिड) शामिल रहे।

प्रतियोगिता के डायरेक्टर ऑफ़ कम्पटीशन जितेंद्र सिंह एवं ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी मनीषा शर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गों के पदक विजेताओं को नयी दिल्ली में इस सितम्बर माह में होने वाली आगामी पैरा राष्ट्रीय योगासन खेल प्रतियोगिता 2025-26 में चंडीगढ़ का प्रतिनिधित्व करते हुए भेजा जायेगा।

प्रतियोगिता परिणाम:-
क) दृष्टि बाधित
अंडर-20 (पुरुष): 1. प्रिंस, 2. मनीष, 3. जशनदीप
अबव-20 (पुरुष): 1. रोमी कुमार
अंडर-20 (महिला): 1. मानसी, 2. धनिका, 3. हरसिमर

ख) श्रवण बाधित
अंडर-17 (पुरुष): 1. पंकज, अभिजोत , 2. कपिल, कृष्ण
अबव-17 (पुरुष): 1. महिताब सिंह, 2. अमरदास, 3. विशाल
अंडर-17 (महिला): 1. पूनम, 2. अराध्या, 3. अंशिका
अबव-17 (महिला): 1. रकमती, 2. बीरपाल कुमार, 3. वेदवती

ग) शारीरिक बाधित-A श्रेणी
अबव-20 (पुरुष): 1. हरविंदर पल सिंह, 2. महावीर प्रसाद, 3. अर्जुन सिंह
अबव-20 (महिला): 1. पूनम

ग) शारीरिक बाधित-B श्रेणी
अबव-20 (पुरुष): 1. मुकेश कुमार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here