पूर्व सांसद सत्यपाल जैन ने प्रशासक वी पी सिंह बदनौर का आभार जताया

0
1073
SatyaPal Jain meets and thanks the Governor

(लाल डोरा के बाहर बने मकानों को भी रैगुलराइज मामला)

चंडीगढ़ 31 जनवरी, 2021. चंडीगढ़ के पूर्व सांसद एवं भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य श्री सत्य पाल जैन ने आज सांय पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक श्री वी पी सिंह बदनौर से पंजाब राजभवन में भेंट की तथा, चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड की दिल्ली पैट्रर्न पर चंडीगढ़ में भी हाउसिंग बोर्ड के मकानों में बदलाव को नियमित करने पर विचार करने तथा गांव में लाल डोरा के बाहर बने मकानों को भी रैगुलराइज करने संबंधी दिये गये उनके आदेशों के प्रति उनका आभार व्यक्त किया।

पंजाब राजभवन में हुई इस बैठक में श्री जैन ने राज्यपाल से कहा कि चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड के अलाटी तथा गांव में लाल डोरा के बाहर बने घरों के लोग, अपने घरों को लेकर काफी देर से चिंतित हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की सरकार का लक्ष्य 2022 तक, भारत के सभी नागरिकों को रहने के लिये घर देने का है, इसलिए श्री बदनौर के दोनों आदेश उस लक्ष्य को प्राप्त करने में सहायक होंगे।

श्री जैन ने प्रशासक से यह भी आग्रह किया कि वह प्रशासन के सभी अधिकारियों को स्पष्ट आदेश जारी करें कि शहर, गांव, कॉलोनी आदि में किसी भी गरीब व्यक्ति के मकान को तोड़ा न जाये, ताकि ये गरीब लोग अपने घरों में शांतिपूर्वक ढंग से अपने परिवार का पेट पाल सके।

यहां यह उल्लेखनीय है कि श्री जैन ने कुछ दिन पहले प्रशासक को पत्र लिखकर चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड के मकानों को दिल्ली की तर्ज पर नियमित करने की मांग की थी। श्री जैन ने कहा कि चंडीगढ़ में हजारों लोग अपने घरों में किये गये निर्माणों को नियमित करवाने के लिये संघर्षरत है तथा श्री बदनौर के इन आदेशों से इन हजारों लोगों को राहत मिलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here