Kumar Madhukar
चण्डीगढ़ 10 अगस्त, 2024. चंडीगढ़ के पूर्व सांसद एवं भारत सरकार के अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल श्री सत्य पाल जैन ने आज सांय पंजाब के नवनियुक्त राज्यपाल तथा चण्डीगढ़ के प्रशासक गुलाब चन्द कटारिया से भेंट की, उन्हें उनके नये दायित्व पर बधाई दी एवं उनका अभिनंदन किया। यह भेंट पंजाब राज भवन में हुई जो कि शिष्टाचार के नाते भेंट थी। श्री जैन ने श्री कटारिया को उनके कर्तव्यों के निर्वहन में पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया।
























