
मोहम्मद सुलेमान ने छाबड़ा से कहा कि स्वास्थ्य विभाग कोरोना का पोजेटीव केस आता है तो उसे हॉस्पिटल ले
दिया जाता है जोकि वो बाकी एरिया में घूमते रहते है जिस से आगे सोसाइटी में भी फैलने का डर रहता है कोरेटाइन किये हुई फैमली को कोरेटाइन सेंटर में भेज देना चाहिए तांकि सख्ती से उनकी देखभाल हो और ये कोरोना की चेन टूट जाये। वहाँ के निवासी गब्बर ने कहा कि यहां पर लोग रोज कमा कर घर का गुजारा करते है उन्हें आगे भविष्य की बहुत चिंता सता रही है।
प्रशासन को जल्द इस एरिया को खोलने की व्यवस्था या जो एरिया सेंसटिव उसे ही सील करे अन्यथा यहां लोग डिप्रेशन व अन्य बीमारी से ग्रस्त ना हो जाएं। याकूबए इस्तियाकएकालाए रतन सिंहए जयप्रकाश आदि ने भी अपनी समस्या बताई जिस को सुन छाबड़ा ने उन्हें प्रशासन के आगे उनकी बात रखने का आश्वासन दिया।एक सवाल पर प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप छाबडा ने कहा कि जनता के साथ अन्याय बिलकुल भी नहीं सहेंगे। अन्याय खिलाफ संघर्ष भी करना पडा तो करेंगे, हिचकेंगे नहीं।























