पाकिस्तानी विदेश मंत्री के तर्कहीन बयान के खिलाफ भाजपा ने किया प्रदर्शन बिलावल भुट्टो का फूंका पुतला

0
480

कुमार मधुकर 
चंडीगढ़ 17 दिसंबर 2022. भारतीय जनता पार्टी द्वारा पाकिस्तानी विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी द्वारा भारत को लेकर दिए गए तर्कहीन, घटिया व शर्मनाक बयान के विरोध में देशव्यापी धरना व प्रदर्शन का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में चंडीगढ़ भाजपा के कार्यकर्ताओं ने भी प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद के नेतृत्व में प्रदेश चंडीगढ़ प्रदेश कार्यालय कमलम  में एकत्रित होकर पाकिस्तान व पाकिस्तानी विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो के खिलाफ नारेबाजी की तथा भाजपा कार्यालय से सेक्टर 20/21/33/34  के लेबर चौक की तरफ कूच किया।

उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश प्रवक्ता कैलाश चंद जैन ने बताया कि भाजपा द्वारा देश के सभी राज्यों की राजधानियों में इस प्रकार के प्रदर्शन किए जा रहे हैं। चंडीगढ़ में भी भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ता एकत्रित हुए तथा लेबर चौक तक मार्च किया जहाँ पर कार्यकर्ताओं द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन किया गया नारेबाजी की गई वह बिलावल भुट्टो का पुतला फूंका गया। कैलाश चन्द जैन ने बताया कि पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने  न्युयार्क में एक प्रेस काॅन्फेंस मे सारी हदें पार कर दी एवं देश के यशस्वी प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी पर बद्तमीजी वाली बड़ी घटिया टिप्पणी की है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद मे भारत को घेरने में असफल रहे बिलावल भुट्टो द्वारा ऐसी निंदनीय टिप्पणी की गई जिसमें यहा  तक कहा कि गुजरात का ’कसाई अभी जिंदा है  जो बहुत ही निंदनीय है इसकी जितनी भर्त्सना की जाए उतना कम है। यह भारत का अपमान है। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर भी अमर्यादित टिप्पणी की है।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने कहा कि पाकिस्तान कई दशकों से आतंकवाद एवं आतंकवादी संगठनों को लगातार शरण देता रहा एवं प्रोत्साहित करने का काम कर रहा है। किस्तान की आंतरिक सुरक्षा एवं वित्तीय हालत बद से बदतर होती जा रही है एवं भयंकर अंतर कलह एवं सिर फुटव्वल की स्थिति है। इसके विपरीत  135 करोड़ भारत वासियो को अपने  देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व पर गर्व है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  निरंतर भारत को समृद्ध  संपन्न एवं शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में विश्व  पटल पर  रखने का काम कर रहे है। विश्व भर के अनेकों राष्ट्राध्यक्ष एवं अंतर्राष्ट्रीय संगठन मोदी जी की नीतियां, योजनाएं एवं सबका साथ सबका विकास, सबका विश्वास एवं सबका प्रयास के मूलमंत्र की भूरी भूरी  प्रशंसा कर रहे है। अरूण सूद ने कहा कि  भारत विश्व की सबसे तेज गति से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था भी है तथा आर्थिक प्रबंधन संकटों का बावजूद सर्वश्रेष्ठ है। भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत एवं अभिनंदन अमेंरिका, अस्ट्रेलिया, यूके, कनाडा, फ्रांस, यूएई, बंग्लादेश, नेपाल इत्यादि देशों में अद्भुत रूप से  देखने को मिला है।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के विदेश  मंत्री बिलावल भुट्टो  के इस प्रकार से निंदनीय, बद्तमीजी वाले आपत्तिजनक, बौैखलाहट भरे बयान के कारण सभी देशवासीयो में  रोष  है व हम  सभी कड़े शब्दों में इसका प्रतिकार एव भ्रत्सना  करते हैं । इस अवसर पर प्रदर्शन में  प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद के अलावा मेयर सरबजीत कौर, वरिष्ठ उपमहापौर दलीप शर्मा, उपमहापौर अनूप गुप्ता, सभी पार्षद, महामंत्री रामवीर भट्टी, चंद्रशेखर, उपाध्यक्ष प्रेम कौशिक, रामलाल बैरवा, सचिव तेजेंद्र सिंह सरां, डॉ. हुकम चन्द, प्रदेश प्रवक्ता कैलाश चंद जैन, नरेश अरोड़ा, शिप्रा बंसल  कार्यालय सचिव देवी सिंह, गजेंद्र शर्मा, दीपक मल्होत्रा सहित सभी जिला मोर्चा अध्यक्ष महामंत्री, मंडल अध्यक्ष व बड़ी संख्या में भाजपा  कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here