चंडीगढ़। भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज भावाधस शाखा मनीमाजरा चंडीगढ की ओर से भगवान वाल्मीकि जी के प्रकट दिवस समारोह में वाल्मीकि समाज ट्रेड यूनियन के नेता ओमपाल सिंह चांवर को समाज में अच्छे कार्य को देखते हुए सम्मानित किया गया। इस दौरान चांवर ने कहा कि युवाओं को प्रण लेना चाहिए कि वह सामाजिक उत्थान के लिए काम करें। सामाजिक उत्थान के लिए सभी लोगों को मिलकर काम करने की जरूरत है। यह तब तक संभव नहीं होगा जब तक कि संगठन समाज मजबूत न हो। उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म को बचाने वाले कोई समाज है तो वह वाल्मीकि समाज है। यह समाज हमेशा धर्म और समाज की लड़ाई लड़ने वाला रहा है।























