संजीव शर्मा
चंडीगढ़ 8 सितंबर 2021। केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के सेक्टर 22 में शास्त्री मार्केट के अध्यक्ष पद का चुनाव आम आदमी पार्टी समर्थित व्यापारी नेता ने जीत लिया है। प्रधान पद के लिए हुए इस चुनाव में आप के राष्टीय सह-प्रभारी प्रदीप छाबड़ा व्यवसायी जसविंदर सिंह नागपाल ने मुकेश गोयल को हराया है।
आप के चंडीगढ़ मामलों के सह प्रभारी प्रदीप छाबड़ा ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष जसविंदर सिंह नागपाल को शास्त्री मार्केट सेक्टर 22 का अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई दी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि आम आदमी पार्टी की यह शानदार जीत पंजाब के कार्यकर्ताओं और नेताओं को प्रेरित करेगी। जसविंदर सिंह की जीत पर पार्टी अध्यक्ष प्रेम गर्ग, नगर निगम चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष चंद्रमुखी शर्माए संदीप भारद्वाज, अश्वनी पांडू, राकेश सोनी, शाम सुंदर अरोड़ा समेत कई नेताओं और व्यापारियों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष जसविंदर सिंह लाट्टी को बधाई दी।






















