निकाय चुनावों में भाजपा-जजपा की जीत
कुमार मधुकर
उन्होंने बताया कि नगर परिषद कैथल से बीजेपी उम्मीदवार सुरभि गर्ग, नारनौल से आजाद प्रत्याशी कमलेश, नुह से जजपा उम्मीदवार संजय कुमार, कालका से बीजेपी उम्मीदवार कृष्ण कुमार लाम्बा, पलवाल से बीजेपी के यशपाल, होडल से आजाद प्रत्याशी इन्द्रेश कुमारी, गोहाना से बीजेपी की प्रत्याशी रजनी वीरमनी तथा मण्डी डबवाली से इनेलो उम्मीदवार टेकचंद छाबड़ा विजयी हुए हैं।
डा. धनपत सिंह ने बताया कि 28 नगर पालिकाओं के चुनावों में नगर पालिका नारायणगढ में आजाद उम्मीदवार रिंकी, रतिया में आजाद उम्मीदवार प्रीति खन्ना, भुन्ना में आजाद प्रत्याशी अर्पणा, बरवाला में आजाद प्रत्याशी रमेश बेट्रीवाला, सफीदों में आजाद प्रत्याशी अनीता रानी, उचाना में आजाद उम्मीदवार विकास, ईसमाईलाबाद में आप पार्टी की उम्मीदवार निशा कानो, शाहबाद में जजपा उम्मीदवार गुलशन, पेहोवा में बीजेपी के प्रत्याशी आशीष शर्मा, लाडवा से बीजेपी उम्मीदवार साक्षी खुराना, घरोंडा से बीजेपी उम्मीदवार हैपी लक्की गुप्ता, तरावड़ी से आजाद उम्मीदवार वीरेन्द्र कुमार, निसिंग से आजाद प्रत्याशी रोमी सिंगला तथा असंध से आजाद प्रत्याशी सतीश कटारिया विजयी हुए हैं।
चुनाव आयुक्त ने बताया कि नगर पालिका चीका से जजपा उम्मीदवार रेखा रानी, राजौंद से बीजेपी उम्मीदवार बबीता, महेन्द्रगढ से बीजेपी प्रत्याशी रमेश सैनी, नांगल चौधरी से बीजेपी उम्मीदवार प्रिया सैनी, फिरोजपुर झिरका से बीजेपी उम्मीदवार मनीष कुमार, पुन्हाना से बीजेपी उम्मीदवार बलराज, समालखा से बीजेपी उम्मीदवार अशोक कुमार, महम से आजाद प्रत्याशी भारती, बावल से आजाद प्रत्याशी वीरेन्द्र सिंह, गन्नौर से बीजेपी उम्मीदवार अरूण कुमार, कुण्डली से बीजेपी उम्मीदवार शिमला, ऐलनाबाद से आजाद उम्मीदवार रामसिंह सोलंकी, रानिया से आजाद उम्मीदवार मनोज सचदेवा तथा सढौरा से बीजेपी उम्मीदवार शालिनी विजयी हुई है।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मतदाताओं का किया आभार व्यक्त
परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल को मिठाई खिलाकर खुशी साझा की
मुख्यमंत्री की दूरदर्शी सोच, विकास कार्यों व नीतियों पर जनता ने लगाई मोहर – मूलचंद शर्मा
हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने नगर निकाय चुनावों में भाजपा-जजपा की जीत पर खुशी व्यक्त करते हुए मतदाताओं का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि जनता ने वर्ष 2014 व 2019 से अब तक लगातार वर्तमान राज्य सरकार और भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा के प्रति जो विश्वास दर्शाया है, यह उस विश्वास की जीत है।मुख्यमंत्री ने कहा कि नगरपालिकाओं व नगर परिषदों के चेयरमैन पद पर भाजपा-जजपा उम्मीदवारों की जीत दर्शाती है कि जनता सरकार की नीतियों व कार्यक्रमों से संतुष्ट है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सत्ता पक्ष व विपक्ष दो पहलू होते हैं। जनता सर्वोपरि होती है, जो अपने मताधिकार का प्रयोग कर अपने पसंदीदा उम्मीदवार का चयन करती है।उन्होंने चुनावों में पार्टी की नीतियों पर मोहर लगाने के लिए जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अभी शहरी स्थानीय निकायों के चुनाव सम्पन्न हुए हैं और शीघ्र ही पंचायती राज संस्थानों के चुनाव होने हैं और आशा है कि प्रदेश की जनता इसी प्रकार हमारी विचारधारा, नीति व कार्यक्रमों के अनुरूप ऐसे ही परिणाम देगी।
मुख्यमंत्री की दूरदर्शी सोच, विकास कार्यों व नीतियों पर जनता ने लगाई मोहर – मूलचंद शर्मा
चुनाव परिणामों के बाद परिवहन मंत्री श्री मूलचंद शर्मा ने आज संत कबीर कुटीर पहुंचकर मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल को मिठाई खिलाकर चुनावी नतीजों पर खुशी जाहिर की।
श्री मूलचंद शर्मा ने भाजपा-जजपा की जीत पर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह जीत मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के कुशल नेतृत्व और उनकी दूरदर्शी सोच के अनुरूप निरंतर किए जा रहे जन कल्याणकारी नीतियों पर जनता के भरोसे की जीत है।
उन्होंने ने सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त किया और कहा कि इतनी बड़ी संख्या में जनता का अपने प्रतिनिधियों के चुनाव के लिए आगे आना प्रजातंत्र की सफलता है। राज्य सरकार निरंतर प्रदेश के चहुंमुखी विकास और समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए कटिबद्ध है। मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के नेतृत्व व मार्गदर्शन में हरियाणा के विकास का पहिया इसी गति से घूमेगा।
























