प्राकृति चिकित्सा सेकंड ईयर में डॉ. शीनू अग्रवाल रहीं अव्वल

0
569
राज सिंह 
चंडीगढ़: गांधी नेशनल अकादमी ऑफ नेचरोपैथी एवं गांधी स्मारक प्राकृतिक चिकित्सा समिति, नई दिल्ली द्वारा आयोजित प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग (NDDY) पाठ्यक्रम की वार्षिक परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। देशभर के विद्यार्थियों के बीच हुए इस प्रतिस्पर्धी परीक्षा परिणाम में चंडीगढ़ की होमियोपैथिक चिकित्सक डॉ. शीनू अग्रवाल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सेकंड ईयर में प्रथम स्थान हासिल किया है। डॉ. शीनू अग्रवाल ने कुल 300 में से 239 अंक प्राप्त कर अपनी मेहनत, लगन और विषय की गहरी समझ का परिचय दिया। उनका यह परिणाम न केवल उनके व्यक्तिगत समर्पण को दर्शाता है, बल्कि चंडीगढ़ शहर के लिए भी गर्व का विषय है।

प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग (NDDY) कोर्स आज के समय में तेजी से लोकप्रिय हो रहा है, क्योंकि लोग पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों के साथ-साथ प्राकृतिक और समग्र (होलिस्टिक) उपचार की ओर भी रुझान दिखा रहे हैं। ऐसे में इस क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करना विशेष महत्व रखता है। गौरतलब है कि डॉ. शीनू अग्रवाल शुरुआत से ही हरमोहन धवन के नेचुरोपैथी सेंटर से जुड़ी रही हैं, जहां उन्होंने प्राकृतिक चिकित्सा, योग और जीवनशैली आधारित उपचार पद्धतियों का गहन प्रशिक्षण प्राप्त किया। डॉ. शीनू का मानना है कि सही आहार, नियमित योग और प्राकृतिक चिकित्सा के माध्यम से कई बीमारियों से बचाव और उपचार संभव है। उनकी इस उपलब्धि पर गुरुओं और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here