व्यापारिक समूह की तरफ से औद्योगिक क्षेत्र में निकल जाएगी भगवान श्री राम की शोभायात्रा

0
343

Kumar Madhukar

Chandigarh .श्रीराम जन्मभूमि में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के शुभ अवसर पर औद्योगिक क्षेत्र फेज 2 के व्यापारिक समुदाय की तरफ इंडस्ट्रियल एरिया में भगवान श्रीराम जी के बाल रूप के प्रतीक की शोभा यात्रा का आयोजन दिनांक 22-01-2024 बड़ी धूमधाम से किया जा रहा है। इस दिन को और भी ऐतिहासिक बनाने के लिए व्यापारिक समूह के मनीष निगम, योगेश कपूर, दीपक शर्मा, राकेश सेठी, दीनदयाल शर्मा, हिमांशु कोहली एवं सोहनलाल भी अपना योगदान दे रहे हैं।
दीपक शर्मा ने बताया कि 500 सालों के बाद आए इस शुभ अवसर भगवान श्री राम जी की शोभा यात्रा प्लॉट नंबर 15 -16 से शुरू होकर दर्शन के लिए पूरे औद्योगिक क्षेत्र में भ्रमण करेंगी। भगवान श्री राम जी के मंदिर के उद्घाटन के साथ-साथ पूरे औद्योगिक क्षेत्र के सभी प्रवेश द्वारों पर स्वागतम् के गेट लगाए गए हैं। सारे औद्योगिक क्षेत्र में जगमगाती लड़ियां लगाई गई है। और पूरे इंडस्ट्रियल एरिया को व्यवहारिक समूह की तरफ से दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। कई जगहों पर लंगर लगाने की व्यवस्था भी की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here