फायर ब्रांड नेत्री जन्नत के खुलासे से राजनीतिक हलकों में खलबली ! वर्ष-2021 मनीष बंसल का

0
1656

चंडीगढ़ 1 जनवरी 2021। नव वर्ष-2021 के पहले ही दिन कांग्रेस की फायर ब्रांड में नेत्री जन्नत जहां ने, यह कहते हुए राजनीतिक हलकों में खलबली मचा दी कि यह साल मेरे भाई मनीष बंसल का है। जन्नत जहां ने खुलासा किया कि मनीष बंसल राजनीति में पूरी तरह से सक्रिय हो गये हैं। क्योंकि पिछले कुछ सालों से शहर के युवाओं की ओर से लगातार मनीष बंसल पर दबाव बढ़ रहा है। इसलिए शहर के हजारों युवाओं के दबाव में मनीष बंसल को सक्रिय राजनीति में आना पड रहा है। जन्नत जहां ने यह भी दावा किया अगला नगर निगम चुनाव-2022 में मनीष बंसल के उपर बड़ी जिम्मेदारियां होगी।

बातचीत के दौरान जन्नत जहां ने कहा कि भाजपा की गलत नीतियों ने देश को झकझोर कर रख दिया है। ऐसे में देश की जनता कांग्रेस की ओर लगातार देख रही है। वहीं चंडीगढ़ शहर के युवाओं की भी उम्मीद राजनीतिक तौर पर मनीष बंसल पर ही टिकी हुई है। जन्नत जहां के दावे के अनुसार शहर के युवाओं को उम्मीद है कि मनीष बंसल ही शहर में ऐसा युवा राजनेता होगा, जो सभी की उम्मीदों पर खरा उतरेगा। जन्नत के इस दावे के बाद यह भी संकेत माना जा रहा है कि आने वाले एमपी चुनाव में मनीष बंसल यानी पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल के सुपुत्र चंडीगढ़ का अगला एमपी उम्मीदवार के दावेदार हो सकते हैं, ऐसा ही कुछ कयास लगना शुरू हो गया है। अब यह देखने वाली बात होगी कि जन्नत जहां का यह बड़ा खुलासा कितना गंभीर और आने वाले राजनीतिक भविष्य में किस ओर इशारा कर रहा है।

यहां बता दें कि जन्नत जहां ने उक्त बातें तब कहीं जब सेक्टर-34 कार्यालय में अपने पति अनवरउल हक के अलावा कुछ बुद्धिजीवी, राजनीतिक और मीडिया के लोग बैठे हुए थे। हैरानी की बात है कि इस मौके पर बैठे सभी राजनीतिक लोग जन्नत जहां की बातों से सहमत दिखे, कि आनेवाले समय में मनीष बंसल ही शहर को नेतृत्व दे सकता है। यहां यह भी बता दें की जन्नत जहां पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल के सुपुत्र मनीष बंसल को अपना भाई मानती है। यह भी बता दें कि मनीष बंसल के कारण ही जन्नत जहां और उनके पति अनवारूल हक कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए थे।

तब से लेकर अब तक मनीष बंसल और जन्नत जहां के परिवार में बेहद घनिष्टता देखी जा रही है। अब यह देखने वाली बात होगी की जन्नत जहां के दावे किस प्रकार से सिरे चढ़ पाता है। इसी दौरान एक सवाल पर जन्नत के पति अनवारूल हक ने चौकते हुए सवालों का जवाब दिया कि जन्नत जहां ने जितनी बातें कही सतप्रतिशत सच है। उन्होंने भी कहा कि मनीष बंसल राजनीतिक तौर पर सक्रिय होने से कांग्रेस पार्टी में और भी जोश भरेगा। एक सवाल पर हक ने कहा कि मछली के बच्चे को तैरने के लिए सिखाया नहीं जाता है, वह देख देखकर तैरना सीख जाता है। इसी प्रकार से मनीष बंसल को किसी से राजनीति सीखने की जरूरत नहीं है। जन्नत जहां के इस दावे के बाद से राजनीति हलकों में फ़िलहाल खलबली मची हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here